राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- भारत ऐसी ट्रेन, जिसे अक्षम चालक बर्बादी की ओर ले जा रहा है
राहुल ने याद करते हुए कहा कि 2014 से पहले मोदी कैसे कहा करते थे कि भारत आजादी के बाद एक धीमी 'यात्री ट्रेन' बन गया है। वह कहा करते थे कि कैसे उनके नेतृत्व में देश एक चमकदार और बढ़िया 'चमत्कारी ट्रेन' बन जाएगा जो 'अच्छे दिन' की ओर जाएगा।
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके चार सालों के शासनकाल के बाद, भारत एक 'ऐसी ट्रेन जैसा हो गया है, जिसे एक निरंकुश, अक्षम और अहंकारी चालक बर्बादी की ओर ले जा रहा है।'
इसके साथ ही राहुल ने आरोप लगाया कि जब से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आया है, 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सभी संस्थानों पर प्रणालीगत तरीके से हमला कर रहा है और उसे बर्बाद कर रहा है।'
राहुल ने याद करते हुए कहा कि 2014 से पहले मोदी कैसे कहा करते थे कि भारत आजादी के बाद एक धीमी 'यात्री ट्रेन' बन गया है। वह कहा करते थे कि कैसे उनके नेतृत्व में देश एक चमकदार और बढ़िया 'चमत्कारी ट्रेन' बन जाएगा जो 'अच्छे दिन' की ओर जाएगा।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के लिए लॉन्च किया अलग झंडा, कहा-मिलेगी नई पहचान
राहुल ने कहा, 'मोदी के शासन के चार सालों बाद, दुर्भाग्यवश, भारत एक ऐसी ट्रेन की तरह बन गया है, जिसे एक निरंकुश, अक्षम और अहंकारी चालक बर्बादी की ओर ले जा रहा है। जिसे उन यात्रियों के बारे में कोई चिंता नहीं है, जिसके लिए वह जिम्मेदार है।'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'भारत के लोग बदलाव की मांग कर रहे हैं। लोग आपकी उस चमत्कारिक ट्रेन को लेकर बेवकूफ नहीं बनेंगे जो एक दुर्घटना की ओर जा रही है।'
उन्होंने कहा कि लोग मोदी सरकार को हटाने के लिए कांग्रेस और इसकी सहयोगी पार्टियों की ओर देख रहे हैं। लोग उनके बदले ऐसी सरकार लाना चाहते हैं जो उनकी समस्याओं को समझे और गरीबी, बेरोजगारी, असमानता को हटाए।
राहुल ने कहा, 'दूसरे शब्दों में, हमारे ऊपर इस ऐतिहासिक संघर्ष को जीतने की जिम्मेदारी है जिसमें लोकतंत्र व सामाजिक न्याय का सामना निरंकुशता और सामाजिक महंतशाही (सोशल हाइरार्की) से है।'
ये भी पढ़ें: राहुल ने बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा-BJP-RSS की विचारधारा ने देश में आग लगा दी
राहुल ने कहा, 'हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि घृणा, विभाजन और हिंसा की ताकत जोकि संविधान को चोट पहुंचा रही है, उसे दोबारा सत्ता में आने से रोका जाए। हमें भारतीय किसानों और युवाओं की आंखों में उनके सम्मानपूर्ण जीवन और अच्छी आय की उम्मीद को फिर से जिंदा करना होगा। हमें उन साधारण परिवारों को राहत पहुंचानी होगी जो घरेलू ऋणों और जरूरी सामानों की बढ़ी हुई कीमतों के दोहरे बोझ के तले दब गए हैं। हमें भारत में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।'
राहुल ने कहा, 'आरएसएस और भाजपा सत्ता में आए। हमने हमारे सभी संस्थानों पर एक प्रणालीगत हमला होते देखा। आधुनिक भारत में, ये संस्थान लोकतंत्र के मंदिर कहे गए और आज आरएसएस इनमें से सभी को बर्बाद करना चाह रहा है।'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, '2014 में, मोदी ने दावा किया था कि अगर वह चुने जाएंगे तो वह युवाओं को प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देंगे, किसानों की आय बढ़ाएंगे, व्यापार में वृद्धि और समृद्धि आएगी। स्विस बैंकों से कालाधन वापस आएगा। सभी भारतीयों के खाते में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे, पेट्रोल की कीमत कम होगी, महिलाओं को सुरक्षा और दलितों को न्याय मिलेगा।'
उन्होंने कहा, 'सबको छोड़िए, नई नौकरियों के सृजन की सच्चाई यह है कि मौजूदा नौकरियां भी गायब हो रही हैं..जुलाई 2017 और अप्रैल 2018 के बीच बेरोजगारी दर दोगुनी हो गई है, जहां पिछले वित्तीय वर्ष में नौकरियों की संख्या में भी कमी आई है। बेरोजगारी दर जुलाई 2017 के 3.39 से बढ़कर मार्च 2018 में लगभग दोगुनी होकर 6.23 प्रतिशत हो गई है और इसके बढ़ने की आशंका है।'
उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कहा कि बीते चार सालों में अक्षमता के चलते अर्थव्यवस्था के गिरने के बीच भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें: अमेरिकाः शिकागो में 14 घंटे में 44 लोगों को मारी गई गोली
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी