केरल गोवंश हत्या: राहुल गांधी ने की निंदा, कहा- मूर्खतापूर्ण और बर्बर है घटना, मामला हुआ दर्ज
केरल के कन्नूर में यूथ कांग्रेस द्वारा गोवंश की सार्वजनिक हत्या करने की घटना से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है।
नई दिल्ली:
केरल के कन्नूर में यूथ कांग्रेस द्वारा गोवंश की सार्वजनिक हत्या करने की घटना से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे मूर्खतापूर्ण और बर्बर करार दिया है।
कन्नूर पुलिस ने रविवार को यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष समेत अन्य कई कार्यकर्ताओं पर गोवंश की सार्वजनिक हत्या करने पर मामला दर्ज़ कर लिया है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि केरल में कल (शनिवार) को जो कुछ भी हुआ वह मूर्खतापूर्ण और बर्बर है। उन्होंने कहा, 'केरल में जो हुआ वह मुझे या कांग्रेस को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।'
What happened in Kerala yesterday is thoughtless,barbaric& completely unacceptable to me &the Congress Party.I strongly condemn the incident
— Office of RG (@OfficeOfRG) May 28, 2017
केंद्र सरकार के बीफ के लिए जानवरों के खरीदने-बेचने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के विरोध में केरल के कई हिस्सों में शनिवार को 'बीफ फेस्ट' का आयोजन किया गया था। जिसमें यूथ कांग्रेस और एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक तौर पर गोवंश की हत्या कर उसे पकाकर खाया था।
और पढ़ें: कश्मीर में चल रहा है डर्टी गेम, पत्थरबाजी के दौरान जवानों को देखते रहने और मरने के लिये नहीं कह सकता
केरल बीजेपी के अध्यक्ष कुमानम राजशेखरन ने खुले में गोवंश की हत्या करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विडियो ट्विटर पर डाल दिया था। साथ ही लिखा था कि 'क्रूरता की हद' कोई भी नॉर्मल इनसान ऐसा नहीं कर सकता है।
कांग्रेस ने भी इस घटना की निंदा की है और कहा कि पार्टी ऐसे किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं करती जो कानून का उल्लंघन करे।
और पढ़ें: राजनाथ सिंह बोले, सरकार कश्मीर मुद्दे पर स्थायी हल की ओर, भौगोलिक सीमा से समझौता नहीं
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य