विरोध के बाद रेडियो मिर्ची ने बंद किया 'मत आओ इंडिया' अभियान, मांगी माफ़ी

रेडियो मिर्ची ने आगरा में विदेशी जोड़े पर हुए हमले के बाद एक अभियान 'मत आओ इंडिया' शुरू किया, जिसमें विदेशियों से माफी मांगते हुए उनसे भारत न आने का आग्रह किया गया है।

रेडियो मिर्ची ने आगरा में विदेशी जोड़े पर हुए हमले के बाद एक अभियान 'मत आओ इंडिया' शुरू किया, जिसमें विदेशियों से माफी मांगते हुए उनसे भारत न आने का आग्रह किया गया है।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
विरोध के बाद रेडियो मिर्ची ने बंद किया 'मत आओ इंडिया' अभियान, मांगी माफ़ी

रेडियो मिर्ची

रेडियो मिर्ची ने हाल में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में स्विट्जरलैंड के एक जोड़े पर हमले के बाद शुरू किए अपने 'मत आओ इंडिया' अभियान को विरोध के बाद वापस ले लिया है। साथ ही इस एफएम स्टेशन ने माफी भी मांगी है।

Advertisment

दरअसल, फतेहपुर सीकरी घूमने आए स्विट्जरलैंड के एक जोड़े की 22 अक्टूबर को बर्बरता से पिटाई की गई थी। यह जोड़ा 30 सितंबर को भारत आया था। दो वयस्कों और तीन किशोरों ने इस जोड़े की पिटाई की थी। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और शाहगंज स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

इस घटना के बाद रेडियो मिर्ची ने विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर तंज करता हुए यह अभियान शुरू किया था। कई लोगों ने इस अभियान के लिए रेडियो चैनल की आलोचना की। इसके बाद शुक्रवार को रेडियो चैनल ने ट्वीट कर माफी मांगी।

माफीनामे के मुताबिक, 'रेडियो मिर्ची आगरा की घटना के संदर्भ में माफी मांगता है। हमारी मंशा लोगों की भावनाएं आहत करने की नहीं थी। हमें इस पर खेद है। हमने इस अभियान को वापस ले लिया है।'

Source : IANS

agra tourist Radio mirchi Fatehpur Sikari Attack On Swiss Citizens
Advertisment