पंजाब के मुख्यमंत्री ने शाही इमाम के निधन पर शोक व्यक्त किया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने शाही इमाम के निधन पर शोक व्यक्त किया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने शाही इमाम के निधन पर शोक व्यक्त किया

author-image
IANS
New Update
Punjab CM

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 63 वर्षीय शाही इमाम (पंजाब), मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया। मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी का बीमारी के बाद लुधियाना शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Advertisment

उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं।

एक संदेश में अमरिंदर सिंह ने शाही इमाम को एक आध्यात्मिक व्यक्तित्व के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने हमेशा जनता के बीच प्रेम, शांति और सद्भाव के संदेश का प्रचार किया।

मानव जाति के बीच भाईचारे, मैत्री और सौहार्द के बंधन को मजबूत करने में उनका अपार योगदान राज्य हमेशा याद रहेगा।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनके जाने से धार्मिक बिरादरी में, खासकर मुस्लिम समुदाय के बीच एक खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भरना मुश्किल है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment