पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी दूसरी सीट भदौरी से भी लड़ेंगे चुनाव

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी दूसरी सीट भदौरी से भी लड़ेंगे चुनाव

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी दूसरी सीट भदौरी से भी लड़ेंगे चुनाव

author-image
IANS
New Update
Punjab CM

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

कांग्रेस ने रविवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दूसरी सीट भदौर से भी चुनाव लड़ेंगे। वह चमकौर साहिब से तो चुनावी मैदान में हैं ही।

Advertisment

कांग्रेस ने विष्णु शर्मा को पटियाला से उम्मीदवार बनाया गया है, जो पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का गृह क्षेत्र है।

अन्य उम्मीदवार हैं - अटारी तरसेम सिंह सियालका, खेम करण - सुखपाल सिंह भुल्लर, नवां शहर - सतबीर सिंह सैनी, लुधियाना दक्षिण - ईश्वरजोत सिंह चीमा, जलालाबाद - मोहन सिंह फलियांवाला, भदौर (एससी) - चरणजीत सिंह चन्नी, बरनाला - मनीष बंसल, पटियाला - विष्णु शर्मा।

कांग्रेस राज्य में सीएम चेहरे के मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रही है और राहुल गांधी ने गुरुवार को स्पष्ट रूप से कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।

मुख्यमंत्री चन्नी और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ने राहुल गांधी से सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव में उतरने के बजाय सीएम चेहरे की घोषणा करने का आग्रह किया है।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद गुरुवार को पंजाब में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, दोनों (चन्नी और सिद्धू) ने मुझे आश्वासन दिया है कि जो भी सीएम का चेहरा होगा, वे मदद करेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाओं के लिए समर्पित एक घोषणापत्र होना चाहिए।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment