बादल ने प्रवासी भारतीय के निर्वासन पर मोदी से हस्तक्षेप की मांग की
बादल ने प्रवासी भारतीय के निर्वासन पर मोदी से हस्तक्षेप की मांग की
चंडीगढ़:
पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आईजीआई हवाईअड्डे के अधिकारियों द्वारा दर्शन सिंह धालीवाल को भारत में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार किए जाने के बाद उन्हें वापस अमेरिका भेजने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने के लिए कहा।बादल ने पीएम से व्यक्तिगत रूप से धालीवाल को सद्भावना दूत के रूप में आमंत्रित करने का अनुरोध किया, जो अनिवासी भारतीयों को एक महान सकारात्मक संकेत भेजेगा।
धालीवाल को 23-24 अक्टूबर की रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से वापस भेज दिया गया था और अधिकारियों ने कहा था कि दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए लंगर या सामुदायिक रसोई आयोजित करने की सजा के तौर पर ऐसा किया जा रहा है।
बादल ने इसे महान गुरु साहिबान द्वारा शुरू की गई लंगर की पवित्र प्रथा के अपमान के रूप में बताते हुए, मोदी से गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आग्रह किया, जिन्होंने अपनी कार्रवाई से देश का नाम खराब किया।
बादल ने कहा कि लंगर जैसे पवित्र सामाजिक-धार्मिक कार्य को आयोजित करना या प्रायोजित करना हमेशा सिख धर्म के प्रत्येक भक्त के लिए सर्वोच्च और महान कर्तव्यों में से एक माना जाता है।
देश के अन्नदाता के लिए ऐसा करना एक नेक कार्य है, जिसके लिए दंडित करने के बजाय अनुकरण करने की आवश्यकता है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए