/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/21/51-kiranposter.jpg)
पुदुचेरी में लगे पोस्टर्स में किरण बेदी को हिटलर बताया गया है
पुदुचेरी की कांग्रेस सरकार औप उप राज्यपाल किरण बेदी के बीच तकरार बढ़ता जा रहा है। तथाकथित तौर पर कांग्रेस की राज्य ईकाई ने पोस्टर्स लगवाए हैं जिसमें उन्हें हिटलर की तरह दिखाया गया है। साथ ही उन्हें देवी काली के रूप में भी दिखाया गया है जो कांग्रेस नेताओं की बलि चाहती हैं।
पोस्टर लगने के बाद बेदी ने कहा, 'पोस्टर लगाकर किसी के इमेज को खराब नहीं किया जा सकता है, यह आपत्तिजनक है।' वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नारायण सामी ने कहा, 'मैं इस तरह के किसी भी चीजों को बढ़ावा नहीं देता हूं, मैं इसकी निंदा करता हूं।'
इस पोस्टर को उप राज्यपाल किरण बेदी ने ट्वीट भी किया है। इसमें उन्हें उस मूंछ के साथ दिखाया गया है जो हिटलर की पहचान थी। इन सभी पोस्टर्स को किरण बेदी ने खुद ट्वीट किया है।
Office is sacrosanct, I don't approve of such kind of posters & have appealed to people: Puducherry Chief Minister V Narayanasamy pic.twitter.com/NGfWcgepfy
— ANI (@ANI_news) July 21, 2017
You don't have right to spoil image of an Office. It is seriously objectionable: Kiran Bedi, Lt. Governor, Puducherry on posters against her pic.twitter.com/PQp8EfcrzN
— ANI (@ANI_news) July 21, 2017
कुछ पोस्टर्स ऐसे भी हैं जिसमें दिखाया गया है कि किरण बेदी को दौड़ाया जा रहा है। वहीं जिस पोस्टर में उन्हें काली के रूप में दिखाया गया है उसमें उनके हाथों में राज्य कांग्रेस के नेताओं के सर हैं।
This is series of posters.
Here another one which showed the Lt Gov being chased away.. pic.twitter.com/2YumRQBI6Z— Kiran Bedi (@thekiranbedi) July 21, 2017
इन पोस्टर्स को पूरे शहर में लगाया गया है और किरण बेदी ने इसे 'वन ऑफ सिरीज़' कहते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।
और पढ़ें: नगालैंडः CM जेलियांग ने साबित किया बहुमत, 47 विधायकों का मिला समर्थन
ऐसा कहा जा रहा है कि इन पोस्टर्स को कांग्रेस की राज्य ईकाई ने लगवाया है। कांग्रेस तीन विधायकों को मनोनीत किये जाने का विरोध कर रही है। पार्टी का आरोप है कि उन्होंने विधायकों को मनोनीत करने से पहले राज्य सरकार से चर्चा नहीं की गई।
केंद्र सरकार ने पुदुचेरी के बीजेपी अध्यक्ष वी सामीनाथन, पार्टी कोषाध्यक्ष के जे शंकर, और पार्टी के एक और पदाधिकारी एस सेलेवांगलापति को मनोनीत किया है।
इन विधायकों को मनोनीत किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने 8 जुलाई को बंद का भी आह्वान किया था।
और पढ़ें: राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर जल्द सुनवाई कर सकता है SC
Source : News Nation Bureau