प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को पत्नी सहित चाय पर आने का दिया गया न्योता

31 जुलाई तक प्रियंका गांधी को 35 लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करना है जहां वह 1997 से रह रही हैं. यह बंगला भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है.

author-image
Ravindra Singh
New Update
Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी( Photo Credit : फाइल )

सरकारी बंगले को खाली करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को पत्नी के साथ चाय पर आमंत्रित किया है. प्रियंका गांधी के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक शिष्टाचार के तौर पर प्रियंका गांधी ने अनिल बलूनी को 31 मई से पहले सपरिवार चाय आने का न्यौता दिया है. 31 जुलाई तक प्रियंका गांधी को 35 लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करना है जहां वह 1997 से रह रही हैं. यह बंगला भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है.

Advertisment

प्रियंका गांधी के करीबी सूत्रों के अनुसार अनिल बलूनी के आवास पर न्यौता भेजने के साथ ही पत्र और ई. मेल के जरिए भी निमंत्रण भेजा गया है. हालांकि निमंत्रण का जवाब आना बाकी है. प्रियंका गांधी के करीबी सूत्र ने बताया कि यह निमंत्रण शिष्टाचार के अनुकूल है. प्रियंका गांधी सकारात्मक माहौल के साथ घर छोड़ना चाहती हैं. सूत्रों के मुताबिक 35 लोधी एस्टेट में प्रियंका गांधी ने पिछले 23 सालों के दौरान जो निर्माण करवाया है या जो अंदरूनी सजावट करवाई है उसे जस का तस छोड़ कर जाएंगी. यहां तक ही पेंटिंग हटाने के बाद दीवार खराब ना लगे इसके लिए दीवार पर रंगाई पुताई भी करवाया जा रहा है. इसी कड़ी में, घर खाली करने से पहले प्रियंका चाहती हैं कि यहां आने वाले अनिल बलूनी को बंगले से वाकिफ करवा दें.

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 1 जुलाई को प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी कर कहा था कि गृह मंत्रालय द्वारा उनके एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के बाद आवास खाली करने के लिए 31 जुलाई को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. प्रियंका को घर खाली करने का नोटिस दिए जाने पर कांग्रेस के कई नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधा लेकिन प्रियंका गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

सरकारी आवास खाली करने के बाद प्रियंका गांधी कुछ हफ्तों के लिए अस्थाई रूप से गुरुग्राम सेक्टर 42 के डीएलएफ अरालिया स्थित अपने घर में रहेंगी. उसके बाद फिर से नई दिल्ली इलाके में वापस आएंगी. इसके लिए नई दिल्ली में किराए का एक मकान तय किया गया है जिसमें मरम्मत का काम चल रहा है. हालांकि प्रियंका गांधी का परिवार भले ही स्थाई तौर पर नई दिल्ली में रहेगा लेकिन वो खुद उत्तर प्रदेश की प्रभारी होने के नाते आने वाले डेढ़ सालों में ज्यादा समय यूपी के दौरे में ही बिताएंगी. उनके रहने के लिए लखनऊ में नेहरू-गांधी परिवार के एक सदस्य का घर तय किया गया है.

Source : News Nation Bureau

Anil Balooni BJP Rajyasabha MP Anil-Balooni priyanka-gandhi-vadra 35 Lodhi Estate Bungalow Priyanka Gandhi invited Anil-Balooni BJP MP Anil Balooni
      
Advertisment