प्रियंका का यूपी दौरा, आज लखीमपुर में पंचायत चुनाव में प्रताड़ित महिलाओं से करेंगी मुलाकात (लीड-1)

प्रियंका का यूपी दौरा, आज लखीमपुर में पंचायत चुनाव में प्रताड़ित महिलाओं से करेंगी मुलाकात (लीड-1)

प्रियंका का यूपी दौरा, आज लखीमपुर में पंचायत चुनाव में प्रताड़ित महिलाओं से करेंगी मुलाकात (लीड-1)

author-image
IANS
New Update
Priyanka Gandhi

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। लखनऊ में मौनव्रत फिर लगातार ताबड़तोड़ बैठकों के बाद प्रियंका आज अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन लखीमपुर पहुंच रही हैं। वहां वो जिले के पसगवां की रहने वालीं अनीता यादव के साथ मुलाकात करेंगी, जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी हुई थी।

Advertisment

कांग्रेस के प्रवक्ता सुधांशु बाजपेयी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज लखीमपुर खीरी पहुंच रही हैं। यहां पसगवां में प्रियंका वाड्रा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा प्रत्याशी रहीं ऋतु सिंह व समर्थक अनीता यादव से मुलाकात करेंगी।

उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के चीरहरण के खिलाफ गांव सेमराघाट,ब्लॉक पसगवां, लखीमपुर में नेता क्रांति सिंह के आवास पर चुनावी हिंसा में पीड़ित रितू सिंह और अनीता यादव की मुलाकात होगी।

ज्ञात हो कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अनिता सिंह से दो युवकों ने मारपीट की थी। उधर प्रियंका के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एएसपी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सपा प्रत्याशी ऋतु सिंह के घर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हैं।

गौरतलब हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करीब डेढ़ साल बाद शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। प्रियंका हजरतगंज के जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पंचायत चुनाव में हुई जोर जबर्दस्ती और अराजकता के खिलाफ मौन धारण कर धरने पर बैठ गईं। तकरीबन पौने दो घंटे धरने पर बैठने के बाद वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचीं,जहां उन्होंने अपनी चुप्पी मीडिया के सामने तोड़ी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। वह लोकतंत्र के पक्ष में और जनता के समर्थन में बोलने आयी हैं। योगी सरकार पर जमकर बरसी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment