कांग्रेस बोली, प्रियंका गांधी पार्टी में बड़ी भूमिका निभा रही हैं, लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगी

कांग्रेस ने कहा है कि प्रियंका गांधी पार्टी में कई तरीके से 'बड़ी भूमिका' अदा कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। साथ ही कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगी।

कांग्रेस ने कहा है कि प्रियंका गांधी पार्टी में कई तरीके से 'बड़ी भूमिका' अदा कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। साथ ही कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगी।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
कांग्रेस बोली, प्रियंका गांधी पार्टी में बड़ी भूमिका निभा रही हैं, लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगी

फाइल फोटो (पीटीआई)

कांग्रेस ने कहा है कि प्रियंका गांधी पार्टी में कई तरीके से 'बड़ी भूमिका' अदा कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। साथ ही जोर देते हुए कहा कि लेकिन इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं लगाना चाहिये कि वो चुनाव लड़ेंगी।

Advertisment

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने सलमान खुर्शीद के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी के बारे में कहा था कि वो 'एक गेम चेंजर' हैं और 2019 के चुनाव के पहले उन्हें 'एक बड़ी भूमिका' निभानी है।

सिंघवी ने कहा, 'वो (प्रियंका गांधी) कई चीज़ों में एक बड़ी भूमिका निभा रही हैं। उसमें क्या गलत है। उन्होंने (खुर्शीद) पार्टी में ये कर रही हैं या वो चुनाव में कढञी हो रही हैं। मुझे लगता है कि ये दोनों अलग बातें हैं। इससे साफ होता है कि वो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और भूमिका वो खुद तय करती हैं।'

सिंघवी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के अधिवेशन में और पार्टी की दूसरी गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो लेकिन वो किसी को दिखाई नहीं देता है।

उन्होंने कहा, 'उन्हें अधिकार है और वो अपनी उन क्षेत्रों में अपनी भूमिका को अच्छे से निभाती हैं जिसका वो चुनाव करती हैं।'

और पढ़ें: ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ प्रस्तावित 12 जून की बैठक की रद्द

सिंघवी ने कहा कि वो संगठन से संबंधित जो भूमिकाएं निभाती हैं उसका ये अर्थ कतई नहीं निकाला जाना चाहिये कि वो सक्रिय राजनीति में आ रही हैं और चुनाव लड़ेंगी

उऩ्होंने कहा, 'उन्होंने पहले भी कहा है और संगठन में आगे भी अपनी भूमिका निभाएंगी। ये उनकी इच्छा है। इसे गलत तरीके से नहीं देखा जाना चाहिये।'

और पढ़ें: राज्य के पास पेट्रोल की कीमतों में कटौती करने की क्षमता: नीति आयोग

Source : News Nation Bureau

congress priyanka-gandhi rahul gandhi
Advertisment