प्रियंका गांधी को डेंगू, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है। उनका सर गंगा राम अस्पताल (एसआरजीएच) में इलाज चल रहा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है। उनका सर गंगा राम अस्पताल (एसआरजीएच) में इलाज चल रहा है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
प्रियंका गांधी को डेंगू, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है। उनका सर गंगा राम अस्पताल (एसआरजीएच) में इलाज चल रहा है।

Advertisment

प्रियंका वाड्रा को 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज चेस्ट मेडिसिन कंसल्टेंट अरूप बसु की निगरानी में हो रहा है।

एसआरजीएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डी.एस. राणा ने आईएएनएस को बताया,'प्रियंका वाड्रा को शुरुआत में बुखार था लेकिन बाद में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की गई। उन्हें 23 अगस्त की शाम अस्पताल लाया गया था।'

प्रियंका वाड्रा की हालत के बारे में पूछे जाने पर राणा ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

दिल्ली में अब तक डेंगू के 657 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें दिल्ली के 325 और अन्य राज्यों से 332 मामले शामिल हैं।

और पढ़ें: राम रहीम मामला: HC का निर्देश, जरूरत पर चलाएं हथियार

दिल्ली के अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के सर्वाधिक 64 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) क्षेत्रों में 42 मामले सामने आए हैं।

और पढ़ें: मायावती के बाद राहुल ने दिया लालू को झटका, रैली में नहीं लेंगें भाग

Source : IANS

priyanka-gandhi dengue
      
Advertisment