ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर पीएम मोदी, शाह और राजनाथ ने दी बधाई
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर पीएम मोदी, शाह और राजनाथ ने दी बधाई
लखनऊ:
यूपी पंचायत के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा ने अपना जीत कायम रखी है। शनिवार को क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जीत की बधाई दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को लाभ मिला है वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा को मिली यह भव्य जीत प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतिफल है। इस विजय पर योगी आदित्यनाथ जी, स्वतंत्रदेव जी व पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि उप्र में भाजपा की सफलता का क्रम ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी जारी रहा और शानदार जीत पार्टी को प्रदेश में मिली है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी की सरकार के कामकाज, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम को जाता है। सभी को जीत की हार्दिक बधाई।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें