प्रधानमंत्री मोदी ने दी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने दी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि
लखनऊ:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राम मंदिर के अग्रेता कल्याण सिंह को यहां उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के परिवार के लोगों से भी भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। कल्याण सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा भी थे।
भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को रात से ही उनके पौत्र और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किया।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली से लखनऊ आकर पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की पार्थिव देह का दर्शन करने उनके आवास पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य कुसुम राय भी थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशल एयरपोर्ट, अमौसी पर उतरे। वहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी अगवानी की।
प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से लखनऊ पहुंचें। इसे देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए आगमन की सूचना पर मंत्री संदीप सिंह के आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस दौरान भाजपा कार्यकतार्ओं व पदाधिकारियों को आवास से कुछ दूरी पर ही रोक दिया गया है। अब उनके आवास पर प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया था।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Sangeet: आरती सिंह ने शादी से पहले सरेआम दूल्हे को कर लिया किस, वीडियो वायरल
-
Arti Singh Mehendi: आरती सिंह ने रचाई हाथों में मेहंदी...पर्पल ड्रेस में लगीं कयामत, देखें दुल्हन का स्वैग
-
Krushna-Kashmeera Dance: आरती सिंह के संगीत में कृष्णा-कश्मीरा ने किया धमाकेदार डांस, कजरारे पर थिरके भैया-भाभी
धर्म-कर्म
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर
-
Varuthini Ekadashi 2024: कब है बरूथिनी एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय