पीएम नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका के तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका के तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हो गए।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
पीएम नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवांडा के लिए हुए रवाना (फोटो- PIB)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका के तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हो गए। उनकी इस यात्रा का पहला पड़ाव रवांडा होगा। उसके बाद वह युगांडा और दक्षिण अफ्रीका भी जाएंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की रवांडा की यह पहली यात्रा होगी।

Advertisment

रवांडा से मोदी 24 जुलाई को युगांडा जाएंगे। 21 वर्षो में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

युगांडा से फिर प्रधानमंत्री 25 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे, जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के सदस्य देश हैं।

और पढ़ेंः अलवर लिंचिंग पर बोले राहुल, यह मोदी का क्रूर 'न्यू इंडिया'

साल 2016 में मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या की यात्रा के बाद आधिकारिक रूप से मोदी का यह दूसरा अफ्रीका दौरा है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था, 'रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका के दौरे से अफ्रीका महाद्वीप के साथ हमारा संबंध और मजबूत होगा।'

पिछले कुछ वर्षो में अफ्रीकी देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुबंध हुआ है। पिछले चार साल में हमारे देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अफ्रीका के 23 दौरे कर चुके हैं।

मंत्रालय ने बयान में कहा, 'भारत की विदेश नीति में अफ्रीका को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है।'

रवांडा और युगांडा के दौरे के दौरान रक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग मोदी की प्राथमिकता होगी। इसके बाद वह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे।

मोदी का अफ्रीका का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वह 2016 में मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या के दौरे पर गए थे।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : IANS

Narendra Modi Prime Minister South Africa Brics Summit Uganda African Countries Rwanda
      
Advertisment