आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने की द्रौपदी मुर्मु के समर्थन की घोषणा, कही ये बात

राष्ट्रपति चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे एनडीए की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत भी तय होती जा रही है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का ऐलान किया है.

राष्ट्रपति चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे एनडीए की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत भी तय होती जा रही है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का ऐलान किया है.

author-image
Shravan Shukla
New Update
Jganamohan Reddy

Jganamohan Reddy ( Photo Credit : File Pic)

राष्ट्रपति चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे एनडीए की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत भी तय होती जा रही है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा YSRCP हमेशा एससी-एसटी और अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए काम करती रही है, लिहाजा उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का फैसला किया है. हालांकि जगन मोहन रेड्डी ने कहा की वो द्रौपदी मुर्मू  के नामांकन दाखिल करने के दिन उनके साथ नहीं रह पाएंगे क्योंकि उसी दिन उनकी मंत्रिमंडल की बैठक है. लेकिन उनकी तरफ से पार्टी के राज्य सभा सांसद विजयसाई रेड्डी और लोकसभा सांसद मिधुन रेड्डी दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के साथ रहेंगे.

आंध्रा में जगन मोहन रेड्डी के पास सर्वाधिक वोट

Advertisment

बता दें कि जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP के पास लोकसभा में 21 सांसद है और राज्यसभा में 9 सदस्य हैं. इसके अलावा आंध्र प्रदेश की विधानसभा में उसके पास अभूतपूर्व संख्या बल है. रेड्डी के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय है. आईएसआरसीपी के अलावा ओडिसा की सत्ताधारी पार्टी बीजेडी भी मुर्मु की उम्मीदवारी का समर्थन कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis: शिवसेना के बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को चुना सदन का नेता

21 जुलाई को पता चलेगा देश के अगले राष्ट्रपति का नाम

बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा. और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे. उसी दिन पता चलेगा कि अगला राष्ट्रपति कौन होगा. राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है. हालांकि द्रौपदी मुर्मू आज ही अपना नामांकन कर रही हैं.

HIGHLIGHTS

  • जगन मोहन रेड्डी ने दिया द्रौपदी मुर्मू को समर्थन
  • उनकी पार्टी के पास 21 लोकसभा, राज्यसभा में 9 सदस्य
  • खुद नहीं हो पाएंगे नामांकन में शामिल, उनके सांसद खुद जाएंगे
जगन मोहन रेड्डी droupadi-murmu Presidential Elections Jagan Mohan Reddy
Advertisment