/newsnation/media/post_attachments/images/2022/06/24/draupadi-murmu-12.jpg)
Draupadi Murmu ( Photo Credit : FILE PIC)
Presidential Elections 2022: देश में राष्ट्रपति चुनाव ( Presidential Elections 2022 ) को लेकर सियासी गतिविधि तेज हो गई हैं. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ( Draupadi Murmu ) आज यानी शुक्रवार को संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल करेंगी. द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने संसद भवन दोपहर 12 बजे पहुंचेंगी. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्ताव व समर्थक के तौर पर नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए गए.
यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/3WgeRyeh4H
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 23, 2022
आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले प्रस्तावक बने हैं. शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ। मुझे विश्वास है कि आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी न केवल जनजातीय और कमजोर वर्ग की सशक्त आवाज सिद्ध होंगी, अपितु राष्ट्र की प्रगति एवं उन्नति को नई गति भी प्राप्त होगी।
Source : News Nation Bureau