/newsnation/media/post_attachments/images/2022/06/24/yashwant-sinha-49.jpg)
Yashwant Sinha ( Photo Credit : FILE PIC)
Presidential election 2022 : राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ( Yashwant Sinha ) 27 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. आपको बता दें कि विपक्षी दलों ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए अपना सर्वसम्मत उम्मीदवार घोषित किया, जिसके लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संसद एनेक्सी में संयुक्त विपक्षी दलों की बैठक के तुरंत बाद मीडियाकर्मियों से कहा, "हमने (विपक्षी दलों) ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए हमारे आम उम्मीदवार होंगे।"
Opposition candidate for the Presidential election Yashwant Sinha to file his nomination for the election on June 27.
Sinha will be visiting Bihar & Jharkhand for two days from today onwards
(File Pic) pic.twitter.com/QIZVKFQvn3
— ANI (@ANI) June 24, 2022
वहीं, राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन करेंगी। मुर्मू आज दोपहर साढ़े 12 बजे संसद भवन में राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों के कई नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले प्रस्तावक बने हैं. शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ। मुझे विश्वास है कि आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी न केवल जनजातीय और कमजोर वर्ग की सशक्त आवाज सिद्ध होंगी, अपितु राष्ट्र की प्रगति एवं उन्नति को नई गति भी प्राप्त होगी।
Source : News Nation Bureau