राष्ट्रपति चुनाव 2017: भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन, जानिये उनसे जुड़ी रोचक बातें
डॉ. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे और एक राष्ट्रपति के तौर पर उनका सबसे छोटा कार्यकाल रहा है।
नई दिल्ली:
डॉ. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे और एक राष्ट्रपति के तौर पर उनका सबसे छोटा कार्यकाल रहा है। वो भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे और कार्यकाल के दौरान ही उनका निधन हुआ।
जाकिर हुसैन एक शिक्षाविद् थे और जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापक सदस्य भी रहे। उनका जन्म 8 फरवरी 1897 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ था।
उनका परिवार उत्तर प्रदेश में आकर बस गया था और वहीं पर इनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा हुई थी। वे एक संपन्न और शिक्षित परिवार से संबंध रखते थे।
डॉ. ज़ाकिर हुसैन के पोते सलमान खुर्शीद कांग्रेस के नेता हैं और वो सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
आइये जानते हैं डॉ. ज़ाकिर हुसैन से जुड़ी खास बातें:
1. डॉ० जाकिर हुसैन का जन्म एक संपन्न पठान परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम फ़िदा हुसैन खान था। इनके जन्म के कुछ सालों बाद ही इनका परिवार हैदराबाद से उत्तर प्रदेश आ गया और यहीं बस गया।
और पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव: सोनिया-येचुरी से मिलेंगे राजनाथ, विपक्षी दलों की हुई बैठक
2. डॉ० जाकिर हुसैन की प्राथमिक शिक्षा इटावा के इस्लामिया हाई स्कूल में हुई। उच्च शिक्षा अलीगढ़
मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ली।
3. ज़किर हुसैन अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में रहे हैं। वो Anglo-Muhammadan Oriental College के स्टूडेंट यूनियन के नेता भी रहे।
4. डॉ. हुसैन एक व्यावहारिक और आशावादी व्यक्तित्व के इंसान थे। उन्होंने शिक्षा सुधार के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई।
5. मात्र 23 साल की उम्र में वो दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापक सदस्य बने।
6. साल 1957 में डॉ० जाकिर हुसैन को बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया।
7. डॉ० जाकिर हुसैन 13 मई, 1967 को भारत के पहले मुस्लिम और तीसरे राष्ट्पति बने। लेकिन राष्ट्रपति बनने से पहले वो 1962 से 1967 तक वे देश के उप-राष्ट्रपति भी रहे।
8. साल 1954 में उन्हें 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए वर्ष 1963 में डॉ० जाकिर हुसैन को भारत के उनके योगदान को देखते हुए देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।
9. डॉ० जाकिर हुसैन का निधन 3 मई, 1969 को हुआ। वह देश के पहले राष्ट्रपति हैं जिनका निधन राष्ट्रपति पद पर रहते हुए हुआ।
10. वे एक महान शिक्षाविद होने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता में भी बेजोड़ इंसान थे।
और पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, राष्ट्रपति पद के लिए आडवाणी सबसे योग्य उम्मीदवार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Irrfan Khan Death Anniversary: अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफान, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान शेयर की थी दिल की इच्छा
-
अरिजीत सिंह ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान माहिरा खान से मांगी माफी, देखें सिंगर ने क्या कहा?
-
Aamir Khan Children: आमिर की सलाह नहीं सुनते उनके बच्चे, भावुक आमिर ने शेयर किया दिल का दर्द
धर्म-कर्म
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी
-
Shiva Mantra For Promotion: नौकरी में तरक्की दिलाने वाले भगवान शिव के ये मंत्र है चमत्कारी, आज से ही शुरू करें जाप
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी