बच्चों के लिए कभी 'आधार' तो कभी ‘उड़ान’ का जरिया बने पिता, सिनेमा ने पर्दे पर उतारा खूबसूरत रिश्ता
संजय राउत ने इजरायल-ईरान युद्ध पर जताई चिंता, ट्रंप की भूमिका पर उठाए सवाल
इस एक्टर ने अपने ही पिता की मौत की हर रोज मांगी थी दुआ, सच्चाई जान भर आएंगी आंखें
'ये ऐसी कंडीशन नहीं हैं जहां आप', सौरव गांगुली ने शुभमन गिल को दी है सलाह, माना तो होगा फायदा ही फायदा
कॉनकाकाफ गोल्ड कप: मेक्सिको ने डोमिनिकन रिपब्लिक पर 3-2 से जीत के साथ खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत की
गोविंद नामदेव के आरोप पर भड़कीं शिवांगी वर्मा, बोलीं- सोशल मीडिया ‘बिग बॉस’...
Weather Forecast: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, अब गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
खराब मौसम की वजह से उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर: एविएशन एक्सपर्ट
बेंगलुरु भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बीसीसीआई ने बनाई एक कमेटी

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू बन सकती हैं महामहिम, जानें क्या है दावेदारी की ख़ास वजहें

राष्ट्रपति चुनाव के करीब आने के साथ ही उम्मीदवारों की फेहरिस्त लंबी हो रही है। अब इस लिस्ट में झारखंड की राज्यपाल बनीं पहली महिला आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू का नाम भी सामने आ रहा है।

राष्ट्रपति चुनाव के करीब आने के साथ ही उम्मीदवारों की फेहरिस्त लंबी हो रही है। अब इस लिस्ट में झारखंड की राज्यपाल बनीं पहली महिला आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू का नाम भी सामने आ रहा है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू बन सकती हैं महामहिम, जानें क्या है दावेदारी की ख़ास वजहें

द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)

राष्ट्रपति चुनाव के करीब आने के साथ ही उम्मीदवारों की फेहरिस्त लंबी हो रही है। अब इस लिस्ट में झारखंड की राज्यपाल बनीं पहली महिला आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू का नाम भी सामने आ रहा है।

Advertisment

द्रौपदी मुर्मू साल 2000-2004 तक ओड़िसा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वह ऐसी आदिवासी महिला उड़िया नेता हैं जिन्हें राज्य का राज्यपाल बनाया गया है।

द्रौपदी मुर्मू बीजेपी और बीजू जनता दल की गठबंधन सरकार में 06 मार्च 2000 से 06 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन मंत्रालय के लिए स्वतंत्र प्रभार संभाला था इसके अलावा 06 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक वह मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री भी रहीं।

द्रौपदी मुर्मू का परिचय

20 जून 1958 को ओडिशा के एक आदिवासी परिवार में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू ने रामा देवी विमेंस कॉलेज से बीए की डिग्री ली।

क्या देश के अगले उपराष्ट्रपति ईएसएल नरसिम्हन होंगे?

इसके बाद उन्होंने उड़ीसा के राज्य सचिवालय में नौकरी भी की। 1977 में द्रौपदी के राजनीतिक करियर की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने 1997 में नगर पंचायत का चुनाव जीता और पहली बार स्थानीय पार्षद (लोकल कौंसिलर) बनी।

द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के पीछे वजहें

बाबरी विध्वंस मामले में बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मनोहर जोशी समेत 13 नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश के मुकदमे के चलते उनकी दावेदारी कम हुई है।

बीजेपी की दिग्गज महिला नेता और बेहतरीन अनुभव के साथ अच्छी छवि वाली सुषमा स्वराज इस लिस्ट में शुमार तो हैं लेकिन उनके ख़राब स्वास्थ्य के चलते उनकी दावेदारी भी कमज़ोर हो रही है। 

नीतीश के बाद अब सोनिया से येचुरी ने की मुलाकात, मोदी के खिलाफ बनेगा महागठबंधन?

दलित और दक्षिण के नाम पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू भी बड़े उम्मीदवार हैं लेकिन विपक्ष की सहमति न होने की संभावना के कारण उनके नाम पर भी दावेदारी कमज़ोर पड़ने की संभावना है।  

ऐसे में इन सभी परिस्थितियों के चलते बीजेपी के सामने द्रौपदी मुर्मू एक बेहतर नाम है जिसकी दावेदारी को मजबूत समझा जा रहा है।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव जुलाई में होने हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकार इस साल जुलाई में पूरा होने जा रहा है। इसके चलते इस पद के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार हो रही है।

IPL से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Source : News Nation Bureau

President Election President Draupadi Murmu
      
Advertisment