/newsnation/media/post_attachments/images/2023/04/05/president-droupadi-murmu-65.jpg)
President Droupadi Murmu( Photo Credit : Twitter/ANI)
President Droupadi Murmu will make sortie on Sukhoi 30 MKI fighter aircraft : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Droupadi Murmu ) आगामी 6 से 8 अप्रैल को असम ( Assam ) के दौरे पर रहेंगी. इस दौरे पर वो 07 अप्रैल 2023 को काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क ( Kajiranga National Park ) में गज उत्सव-2023 ( Gajotsav 2023 ) का उद्घाटन करेंगी. इसके बाद गुवाहाटी में, राष्ट्रपति कंचनजंगा पर्वतारोहण अभियान-2023 को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी.
सुखोई 30 एमकेआई पर उड़ान भरेंगी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम दौरे पर गुवाहाटी में गौहाटी उच्च न्यायालय ( Guwahati High Court ) के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी. यही नहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 08 अप्रैल 2023 को तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन ( Tejpur Air Force Station) में सुखोई-30 एमकेआई ( Sukhoi 30 MKI ) लड़ाकू विमान ( Fightet Jet ) में उड़ान भी भरेंगी.
President Droupadi Murmu will make a sortie on the Sukhoi 30 MKI fighter aircraft at the Tezpur Air Force Station in Assam on April 8. pic.twitter.com/cvRD7BHtpa
— ANI (@ANI) April 5, 2023
ये भी पढ़ें : SC Dismisses Petition: ED और CBI की कार्रवाई पर विपक्ष को झटका, याचिका खारिज
कई पूर्व राष्ट्रपति भर चुके हैं उड़ान
बता दें कि इंडियन एयर फोर्स के फाइटर जेट्स से ढेर सारे राष्ट्रपति उड़ान भर चुके हैं. पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम तो को-पायलट की सीट भी संभाल चुके हैं. ऐसे में सुखोई 30 एमकेआई की सॉर्टी पर जाने वाली द्रौपदी मुर्मू निश्चित ही उस स्थापित परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं.
HIGHLIGHTS
- असम के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- एयरफोर्स के सुखोई 30 एमकेआई पर भरेंगी उड़ान
- 6 से 8 अप्रैल को असम रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू