नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजघाट गईं, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजघाट गईं, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली:
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा, जहां भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण मुर्मू को पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।
समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति एक औपचारिक जुलूस में संसद पहुंचेंगे।
समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के सिविल व सैन्य अधिकारी शामिल होंगे।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां