भाजपा का एलान, निषाद पार्टी और अपना दल के साथ पार्टी लड़ेगी चुनाव (लीड-1)
भाजपा का एलान, निषाद पार्टी और अपना दल के साथ पार्टी लड़ेगी चुनाव (लीड-1)
लखनऊ:
यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब गंभीर हो गई है। पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत शुक्रवार को पार्टी की ओर से चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने अपना दल और निषाद पार्टी के साथ होने वाले इस चुनाव में गठबंधन की घोषणा की है।शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह एलान कर दिया किया कि वो निषाद पार्टी के साथ गंठबधन करेगी और दोनों साथ में मिलकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।
शुक्रवार को निषाद पार्टी के साथ अपने गठबंधन के बाद भाजपा ने 2022 में बड़ी जीत के दावे को दोहराया। भाजपा तथा निषाद पार्टी के बीच इस दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के साथ हमारा गठबंधन है। आज इसकी आधिकारिक घोषणा की जा रही है। भाजपा ने समाज के सभी वर्गों का विकास किया है। यूपी का चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल भी भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होगा। इसके साथ अन्य कई दल भी हमारे सम्पर्क में हैं।
केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस अवसर पर कहा, मैं तो बीते तीन दिन से यूपी में हूं। अब यहां निषाद पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन है। 2022 में हम ताकत के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हमारी इस गठबंधन में अपना दल भी साथ रहेगा। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव होगा। भाजपा ने इस बीच में बहुत सारी राजनीतिक ताकत को अपने साथ जोड़ा है। चुनाव का ताना बाना बुना है।
उन्होंने कहा कि सरकार व संगठन के काम व समन्वय के कारण हम जीतेंगे। हम सभी समाज और समुदाय को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। निषाद पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर सही समय पर निर्णय होगा। अन्य कई दलों से बात चल रही हैं।
प्रधान ने कहा कि मैंने तीन दिन में महसूस किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता का अटूट भरोसा है। यह तो दिख गया कि प्रजातंत्र में विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी होती है। 2022 में उत्तर प्रदेश की जीत महत्वपूर्ण है।
धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते साढ़े वर्ष में जितनी तरक्की कर ली है, वह अपने आप में एक मिसाल है। यहां पर शिक्षा के बड़े केंद्र स्थापित हैं। प्रधान ने कहा कि हम किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चाहे वह एमएसपी पर कृषि उत्पाद खरीदकर, जैविक खेती को बढ़ावा देने या कृषि विपणन बुनियादी ढांचे पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने के लिए हो।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी