केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा सरकार से अपील की है कि राज्य में डीजल पेट्रोल की कीमतों को कम करने के लिए टैक्स में कमी किया जाए।
प्रधान ने राज्य सरकार से कहा, 'हम ओडिशा सरकार से अपील करते हैं कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले करों को कम कर दिया जाए। ऐसा करने से राज्य के लोगों को सस्ते दाम में पेट्रोल-डीजल मिलेगा।'
इससे पहले प्रधान में देश भर में डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि ओपेक देशों में क्रूड ऑयल कम निकल रहे हैं जिस कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही है यही कारण है कि भारत में तेल की कीमतें बढ़ रही है।
हालांकि पेट्रोलियम मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि जल्द ही सरकार इसका समाधान निकालेगी।
इसे भी पढ़ेंः तेल की बढ़ती कीमतों पर प्रधान ने दी सफाई, कहा- अरब देशों में कम हो रहे हैं उत्पादन
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधान ने कहा, 'मैं मानता हूं कि भारत में तेल की दाम बढ़ने के बाद मध्यम वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। यह हमारे हाथ में नहीं है। ओपेक देशों में बहुत ही कम मात्रा में तेल निकाले जा रहे हैं। जल्द ही भारत सरकार इसका समाधान निकालेगी।'
आगे उन्होंने जोड़ा, 'अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण अतंरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ना भी एक प्रमुख कारण है।' बता दें कि इस भारत में तेल की कीमतें सबसे ऊपर पहुंच चुकी है।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau