/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/18/31-assault.jpg)
दिल्ली में नाबालिग बच्चियों के साथ द्ष्कर्म करने वाले सुनील रस्तोगी के खिलाफ सबूत और तथ्यों को मज़बूत करने के लिये पुलिस उसका डीएनए और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करा सकती है।
आरोपी ने पुलिस को बताया था था कि उसने कई नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने उन 58 बच्चिय़ों की पहचान भी की है, जिसके साथ इसने दुष्कर्म किया है।
पुलिस का कहना है कि पहचान के लिये पुलिस ने जब परेड कराई गई तो बच्चियां रोने लगी थीं। क्योंकि उन्हें उनके साथ हुई घटनना याद आ गई थी।
तीन और बच्चियां जिनके साथ सुनील ने दुष्कर्म किया था वो भी अपने परिवार वालों के साथ सामने आई हैं। पुलिस इनकी काउंसेलिंग करवा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, " एक एनजीओ के माध्यम से इनकी काउंसेलिंग कराई जा रही है। साथ ही उनसे कहा गया हैं कि वो इस मामले में एफआईआर भी दर्ज़ कराएं। अभी तक इन्होंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज़ नहीं कराई है।"
14 जनवरी को गिरफ्तार किये गए रस्तोगी ने पुलिस को बताया है कि 12 सालों में करीब 500 लड़कियों के साथ उसने दुष्कर्म किया है।
1990 में दिल्ली में टेलर का काम करने वाले रस्तोगी को 2004 में अपने पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने पर मकान मालिक ने घर से निकल दिया था। जिसके बाद वह उत्तराखंड चला गया। 2006 में वहां एक दुष्कर्म के मामले में छह महीने जेल में भी रहा। वहां से छूटने के बाद भी वह इन घिनौनी वारदातों को अंजाम देता रहा।
रस्तोगी शादीशुदा है और उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। उसके खिलाफ दिल्ली, रुद्रपुर और गाजियाबाद में छेड़छाड़, चोरी और कई तरह के मुकदमे दर्ज हैं।
Source : News Nation Bureau