/newsnation/media/post_attachments/images/2024/06/10/modi-30-cabinet-minister-list-47.jpg)
Modi 3.0 Cabinet Minister List( Photo Credit : File Pic)
Modi 3.0 Cabinet Minister List: भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने के बाद आज यानी सोमवार को मोदी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया. मोदी कैबिनेट की खास बात यह रही है कि कुछ पुराने मंत्रियों के विभाग नहीं बदले गए हैं. अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान और निर्मला सीतारमण जैसे मंत्रियों के विभागों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. जबकि शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद सबकी नजरें मंत्रियों को मिलने वाले विभागों पर लगी गई हुईं थी.
नाम | रैंक | मंत्रालय |
अमित शाह | कैबिनेट मंत्री | गृह मंत्रालय |
राजनाथ सिंह | कैबिनेट मंत्री | रक्षा मंत्रालय |
नितिन गडकरी | कैबिनेट मंत्री | सड़क परिवहन मंत्रालय |
जेपी नड्डा | कैबिनेट मंत्री | स्वास्थ्य मंत्रालय |
धर्मेंद्र प्रधान | कैबिनेट मंत्री | शिक्षा मंत्रालय |
जीतन राम मांझी | कैबिनेट मंत्री | एमएसएमई मंत्रालय |
राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) | कैबिनेट मंत्री | पंचायती राज मंत्रालय |
सर्बानंद सोनोवाल | कैबिनेट मंत्री | पोर्ट और शिपिंग का पुराना मंत्रालय |
डॉ वीरेंद्र कुमार | कैबिनेट मंत्री | सामाजिक न्याय एवं कल्याण मंत्रालय |
राममोहन नायडू | कैबिनेट मंत्री | नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
प्रल्हाद जोशी | कैबिनेट मंत्री | उपभोक्ता मंत्रालय |
जुएल ओरांव | कैबिनेट मंत्री | जनजातीय कार्य मंत्रालय |
गिरिराज सिंह | कैबिनेट मंत्री | कपड़ा मंत्रालयअश्वनी वैष्णव |
अश्वनी वैष्णव | कैबिनेट मंत्री | सूचना प्रसारण मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय |
ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया | कैबिनेट मंत्री | दूरसंचार मंत्रालय |
गजेन्द्र सिंह शेखावत | कैबिनेट मंत्री | संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री |
अन्नपूर्णा देवी | कैबिनेट | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
किरेन रिजिजू | कैबिनेट मंत्री | संसदीय कार्य मंत्री |
हरदीप सिंह पुरी | कैबिनेट मंत्री | पेट्रोलियम मंत्रालय |
डॉ मनसुख मंडाविया | कैबिनेट मंत्री | श्रम मंत्रालय |
चिराग पासवान | कैबिनेट मंत्री | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग |
सीआर पाटील | कैबिनेट मंत्री | जल शक्ति मंत्रालय |
राव इंद्रजीत सिंह | राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार | संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री |
शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि वह अपने मंत्रिपरिषद के साथ मिलकर काम करते हुए देश के 140 करोड़ लोगों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, मंत्रियों की यह टीम युवा और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण है. हम लोगों के जीवन में सुधार के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे. पीएम मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे व्यक्ति हैं.
Source : News Nation Bureau