पीएम मोदी सोमवार को लखनऊ में करेंगे परिवर्तन रैली को संबोधित
विधानसभा चुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली दो जनवरी को होगी।
लखनऊ:
विधानसभा चुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली दो जनवरी को होगी। भाजपा इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है। भाजपा का दावा है कि लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली मोदी की रैली में 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जनसभा देश में अब तक हुई रैलियों में सबसे बड़ी होगी। इस रैली में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सूबे के लोगों के लिए रियायतों की घोषणा किए जाने की संभावना है।
ऐसा कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना के बीच प्रधानमंत्री पार्टी प्रत्याशियों की सूची पर भी कुछ कह सकते हैं। भाजपा यह चुनाव मोदी के भरोसे ही जीतना चाहती है, क्योंकि मुख्यमंत्री उम्मीदवार तय किए जाने से गुटबाजी की संभावना है। पार्टी के सामने यहां भी बिहार जैसी स्थिति है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी की रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि रैली में राज्य के सभी 1 लाख 40 हजार बूथों से लाखों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, उमा भारती, संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, जनरल वी.के. सिंह, महेंद्र नाथ पाण्डेय आदि मौजूद होंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को परिवर्तन महारैली स्थल की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रैली स्थल की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। रैली स्थल का जायजा लेने में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद रहेगी। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियों और पीएसी की आठ कंपनियां तैनात की जाएगी, जबकि पांच पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक और 20 उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी रैली के दौरान चप्प-चप्पे पर कड़ी नजर रखेंगे।
इसके अलावा मोदी की इस रैली के लिए भाजपा के आईटी विभाग ने भी जबर्दस्त तैयारी की है। विभाग ने रैली स्थल पर 250 साइबर योद्धा तैनात किए हैं। 150 साइबर योद्धा प्रदेश के 6 अलग अलग क्षेत्रों (गोरखपुर, काशी, अवध, कानपुर, बृज और पश्चिम) से होंगे। वहीं 100 आईटी विभाग के होंगे।
मोदी की रैली का फेसबुक पर सीधा प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है। ट्विटर पर रैली की लाइव ट्रेडिंग भी चलती रहेगी। आईटी विभाग के प्रमुख संजय राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर केवल मोदी की रैली की ही चर्चा होगी। इसके लिए साइबर योद्धाओं ने तैयारी पूरी कर ली है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव