Social Media Platform को अलविदा करना चाहते हैं पीएम नरेंद्र मोदी, किया ऐसा ट्वीट

आपको बता दें कि ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप के 73.2 मिलियन फॉलोअर हैं.

आपको बता दें कि ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप के 73.2 मिलियन फॉलोअर हैं.

author-image
Ravindra Singh
एडिट
New Update
pm modi social media

पीएम नरेंद्र मोदी( Photo Credit : न्‍यूज स्‍टेट)

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोशल मीडिया पर कितने लोकप्रिय हैं यह बात देशवासियों से छिपी नहीं है. पीएम मोदी दुनिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के बाद सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेता हैं. ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप के 73.2 मिलियन फॉलोअर हैं. आप सब को सुनकर हैरानी होगी कि रविवार की रात लगभग 9 बजे के करीब पीएम मोदी ने एलान किया कि वो सोशल मीडिया के सभी प्लेफार्मस फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से अपना अकाउंट्स को बंद करने के बारे में सोच रहे हैं. आपको बता दें कि इस बात की जानकारी भी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'इस रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को छोड़ने की सोच रहा हूं. आप सभी को आगे जानकारी दूंगा.

Advertisment

सोमवार की रात लगभग 9 बजे पीएम मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि वो रविवार तक सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सभी जगहों से अलविदा करने का विचार कर रहा हूं. जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी ने यह ट्वीट किया उसके थोड़ी ही देर बाद उनके लाखों समर्थकों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर आनी शुरु हो गईं. लगभग 10 मिनट में है NO Sir नाम से लगभग 25 हजार ट्वीट किए गए और देखते ही देखते ट्विटर पर NO Sir और Modi Ji ट्रेंड करने करने लगा.

यह भी पढ़ें-Delhi Violence: दिल्ली में दंगे की अफवाह फैलाने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

पीएम बनने के बाद समर्थकों से की थी सोशल मीडिया से जुड़ने की अपील 

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर अपना आखिरी पोस्ट छह दिन पहले किया था, जब यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के साथ वह अहमदाबा के साबरमती आश्रम में गए थे. वहीं, फेसबुक की बात की जाए तो रविवार (01 मार्च) को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर उन्होंने आखिरी बार पोस्ट किया था. आपको बता दें कि साल 2014 में जब पीएम मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री का पदभार संभाल था तब उन्होंने अपने समर्थकों से सोशल मीडिया से जुड़े रहने की अपील भी की थी.

यह भी पढ़ें-Nirbhaya Case: जज ने निर्भया के दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगाई

नफरत छोड़िए सोशल मीडिया नहीं- राहुल गांधी

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए टि्वटर पर लिखा कि, 'पीएम मोदी आप नफरत छोड़िए सोशल मीडिया नहीं' राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद उनके फॉलोअर्स ने भी तेजी से इसे रीट्वीट करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते महज 8 मिनटों में ही राहुल के इस ट्वीट को 1.3 हजार लोगों ने कमेंट किया. जबकि 5 हजार लोगों ने इसे लाइक किया और 1.4 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट कर दिया.

यह भी पढ़ें-UP के बाद अब जम्मू पहुंची नाम बदलने की सियासत, इन जगहों के बदले नाम

पीएम मोदी के समर्थकों में हैरानी और निराशा 

पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद उनके समर्थकों में इस बात को लेकर काफी हैरानी और निराशा है लोगों ने उन्हें ट्वीट कर कहा है कि वो ऐसा नहीं करें. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि वो पीएम मोदी की वजह से ही सोशल मीडिया पर जुड़े हैं इसलिए पीएम मोदी ऐसा न करें. आपको बता दें कि, सोशल मीडिया के टि्वटर प्लेटफार्म पर पीएम मोदी के 5 करोड़ 33 लाख और फेसबुक पर 4 करोड़ 45 लाख फॉलोअर्स हैं. इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ 52 लाख है. आपको बता दें कि बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि हमें उनके मैसेज के मुताबिक अभी रविवार तक इंतजार करना चाहिए कि वो अपनी बात में क्या रखने वाले हैं. आपको बता दें कि यूट्यूब पर पीएम मोदी को 45 लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया है. पीएम मोदी के ट्वीट के बाद दुनिया भर में उनके समर्थकों में हैरानी और निराशा है.

PM Modi on Instagram PM Modi on Twitter PM may Leave Social Media PM modi PM Narendra Modi
Advertisment