संसद में पीएम मोदी से मिलने आया एक 'खास मेहमान', जानें कौन है 'मिस्ट्री ब्वॉय', फोटो वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को एक खास मेहमान मिलने आया. जिसे देखकर पीएम मोदी के चेहरे पर रौनक आ गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को एक खास मेहमान मिलने आया. जिसे देखकर पीएम मोदी के चेहरे पर रौनक आ गई.

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
संसद में पीएम मोदी से मिलने आया एक 'खास मेहमान', जानें कौन है 'मिस्ट्री ब्वॉय', फोटो वायरल

पीएम नरेंद्र मोदी खास मेहमान के साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मंगलवार को एक खास मेहमान मिलने आया. जिसे देखकर पीएम मोदी के चेहरे पर रौनक आ गई. वो उस मेहमान से मिलकर इतने खुश हुए कि खास मेहमान के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी की. इस तस्वीर को देखकर लोग अब पूछने लगे हैं कि पीएम मोदी की गोद में ये नन्हा मेहमान है कौन.

Advertisment

जी हां, मंगलावर को पीएम मोदी के दफ्तर में एक नन्हा मेहमान आया. पीएम मोदी बच्चे को गोद में लेकर खेलते खेलते हुए दिख रहे हैं. इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने कैप्शन में लिखा, 'आज संसद में एक बेहद खास दोस्त उनसे मुलाकात करने के लिए आया.'

दरअसल, राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया अपने बेटे राजकुमार, बहू और पोते के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे.

इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चे को गोद में लेकर खूब प्यार किया और उसे चॉकलेट भी दी. 

इसे भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट ने NRC के फाइनल ड्राफ्ट तैयार करने की सीमा बढ़ाई, केंद्र और राज्य की इस मांग को ठुकराया

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों से बेहद लगाव है. 15 अगस्त के मौके पर वो लालकिले पर भाषण देने के दौरान प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों से मिलने पहुंच जाते हैं. परीक्षा के वक्त बच्चों को तनाव मुक्त रहने के लिए कहते हैं और सीधे उनसे रूबरू होते हैं. रक्षाबंधन पर छोटी बच्चियों के साथ राखी बंधवाते हैं.

Instagram PM modi PM Narendra Modi pm modi with little boy
Advertisment