PM मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क का किया दीदार, कैमरे में कैद की इसकी अद्वितीय सुंदरता
PM Modi Kaziranga National Park Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पहली बार काजीरंगा नेशनल पार्क का भ्रमण किया. इस दौरान पीएम मोदी ने हाथी सफारी के साथ कार सफारी भी की.
नई दिल्ली:
PM Modi Kaziranga National Park Visit: असम के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को काजीरंगा नेशनल पार्क का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने जीप सफारी के साथ हाथी की सवारी भी की. इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कैमरे में काजीरंगा की कई यादगार तस्वीरें भी कैद की. बता दें कि असम के मध्य में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान अपनी सुंदरता से पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देता है. अपने लुभावने परिदृश्यों, समृद्ध जैव विविधता और एक सींग वाले गैंडे जैसे तमाम जंगली जानवरों के लिए प्रतिष्ठित है. काजीरंगा नेशनल पार्क यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल है.
पीएम मोदी ने की हाथी की सवारी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार काजीरंगा नेशनल पार्क के भ्रमण पर पहुंचे. यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल इस पार्क में पीएम मोदी ने अपनी पहली यात्रा पर पार्क के सेंट्रल कोहोरा रेंज के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी सफारी की और उसके बाद उन्होंने उसी रेंज के भीतर एक जीप सफारी का भी लुत्फ उठाया.
লক্ষীমাই, প্ৰদ্যুম্ন আৰু ফুলমাইক কুঁহিয়াৰ খুৱালো। কাজিৰঙা বিশেষকৈ গঁড়ৰ বাবে জনাজাত যদিও তাত বহুসংখ্যক হাতীৰ লগতে আন কেইবা প্ৰজাতিৰ জীৱ-জন্তু আছে। pic.twitter.com/PWODXTPe5T
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024
गैंडों के लिए जाना जाता है काजीरंगा
बता दें कि काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडों के लिए जाना जाता है. यहां दुनिया के 70 प्रतिशत से ज्यादा एक सींग वाले गैंडे रहते हैं. इसके अलावा यहां कई अन्य प्रजातियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में हाथी भी पाए जाते हैं. काजीरंगा में पीएम मोदी लखीमाई, प्रद्युम्न और फूलमई (हाथियों) को गन्ना खिलाते नजर आए.
আমাৰ বনাঞ্চল আৰু বন্যপ্ৰাণীক সাহসেৰে সুৰক্ষা প্ৰদান কৰি থকা সংৰক্ষণৰ প্ৰচেষ্টাত আগৰণুৱা মহিলা বনৰক্ষীৰ দল বন দুৰ্গাৰ সৈতে মত বিনিময় কৰো। আমাৰ প্ৰাকৃতিক ঐতিহ্যৰ সুৰক্ষাৰ ক্ষেত্ৰত তেওঁলোকৰ নিষ্ঠা আৰু সাহস সঁচাকৈয়ে প্ৰেৰণাদায়ক। pic.twitter.com/EWGrVM2m4o
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024
महिला वन रक्षकों से मिले पीएम मोदी
यही नहीं काजीरंगा नेशनल पार्क में भ्रमण के दौरान पीएम मोदी ने महिला वन रक्षकों की टीम वन दुर्गा से भी मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी उनसे बातचीत करते नजर आए. ये महिला वनरक्षक अपने अथक प्रयासों में सबसे आगे हैं, और बहादुरी से हमारे जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा कर रही हैं.
আপোনালোক সকলোকে কাজিৰঙা ৰাষ্ট্ৰীয় উদ্যান ভ্ৰমণ কৰি ইয়াৰ ভূ-প্ৰকৃতিৰ অতুলনীয় সৌন্দৰ্য আৰু অসমবাসীৰ আদৰ অনুভৱ কৰিবলৈ আহ্বান জনালো। এইখন এনে ঠাই য'ত প্ৰতিটো ভ্ৰমণে আত্মাক সমৃদ্ধ কৰে আৰু অসমৰ হৃদয়ৰ সৈতে গভীৰভাৱে সংযোগ স্থাপন কৰে। pic.twitter.com/jXOXkuYeTW
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024
पीएम मोदी ने साझा की तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काजीरंगा की अपनी यात्रा की कई खूबसूरत तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट से साझा की. उन्होंने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लोगों से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान आने का आग्रह किया.
আজি পুৱা মই অসমৰ কাজিৰঙা ৰাষ্ট্ৰীয় উদ্যানত আছিলো। প্ৰচুৰ সেউজীয়াৰে পৰিবেষ্টিত এই ইউনেস্কো বিশ্ব ঐতিহ্য ক্ষেত্ৰখন বিশ্বপ্ৰসিদ্ধ এশিঙীয়া গঁড়কে ধৰি বৈচিত্ৰময় উদ্ভিদ আৰু প্ৰাণীজগতেৰে ধন্য। pic.twitter.com/yspWhLnPtd
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैं आप सभी से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा करने और इसके परिदृश्यों की अद्वितीय सुंदरता और असम के लोगों की गर्मजोशी का अनुभव करने का आग्रह करूंगा. यह एक ऐसी जगह है जहां हर यात्रा आत्मा को समृद्ध करती है और आपको असम के दिल से गहराई से जोड़ती है."
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल