PM Modi: दो देशों की यात्रा के बाद पीएम मोदी सीधे पहुंचेंगे बेंगलुरु, ISRO वैज्ञानिकों से करेंगे मुलाकात

PM Modi: इस दौरान छह हजार से अधिक कार्यकर्ता एचएएल एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे

author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
pm modi

pm modi( Photo Credit : social media )

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा खत्म करने के बाद कल सीधे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं. यहां पर वे चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों की टीम से मिलेंगे. पीएम चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बंधाई देने वाले हैं. एक भाजपा नेता के अनुसार, इस दौरान छह हजार से अधिक कार्यकर्ता एचएएल एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत करेंगे. अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ ने 23 अगस्त 2023 की शाम छह बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छू लिया. वह ऐसा करने वाला पहला देश बन चुका है. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण में वर्चुअली शामिल हुए. उस समय वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे थे. 

Advertisment

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने किया सरेंडर, 20 मिनट के अंदर दो लाख डॉलर के बांड पर जेल से रिहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान इसरो के वैज्ञानिकों को सराहा. उन्होंने कहा , ‘जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण को देखते हैं तो बहुत गर्व महसूस करते हैं. यह एक नए भारत की सुबह की तरह है. ’ इस उपलब्धि के बाद अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत मून पर लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन चुका है. वहीं ​दक्षिणी ध्रुव में लैंड करने वाला पहला देश हो चुका है. 

चंद्रयान-3 की सफलता से कई देश प्रभावित हैं. विक्रम 'लैंडर' और रोवर 'प्रज्ञान' अपने काम में जुटे हुए हैं. गुरुवार को विक्रम ने चांद की सतह की पहली तस्वीर भेजी. वहीं रोवर भी अपने काम में जुटा हुआ है. वह चांद की मिट्टी को खंगालने में लगा हुआ है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस इलाके में पानी होने की संभावना बनी हुई है.

 

HIGHLIGHTS

  • इसरो के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बंधाई देने वाले हैं पीएम
  • भारत मून पर लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन चुका है
  • दक्षिणी ध्रुव में लैंड करने वाला पहला देश हो चुका है भारत
newsnation PM Modi Meet ISRO Scientists PM Modi in Bengaluru PM Modi at ISRO ISRO Scientists mission-chandrayaan-3 newsnationtv PM modi
      
Advertisment