पीएम मोदी ने एयर मार्शल अर्जन सिंह को दी श्रद्धांजलि, आज होगा अंतिम संस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के मार्शल अर्जन सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एयर मार्शल अर्जन सिंह की अंत्येष्टि सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के मार्शल अर्जन सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एयर मार्शल अर्जन सिंह की अंत्येष्टि सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
पीएम मोदी ने एयर मार्शल अर्जन सिंह को दी श्रद्धांजलि, आज होगा अंतिम संस्कार

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के मार्शल अर्जन सिंह (फोटो: Indian Air Force‏)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के मार्शल अर्जन सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय नायक अर्जन सिंह का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से आर्मी अस्पताल में निधन हो गया था।

Advertisment

बता दें कि एयर मार्शल अर्जन सिंह की अंत्येष्टि सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी, तब तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उनकी अंत्येष्टि सुबह 9.30 बजे शुरू होगी।

गृह मंत्रालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि अर्जन सिंह की अंत्येष्टि दिल्ली छावनी के बरार स्क्वेयर पर सोमवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उन्हें बंदूकों की सलामी दी जाएगी।

बयान के मुताबिक, दिवंगत मार्शल की अंत्यष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। दिल्ली के सभी शासकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। अर्जन सिंह के पार्थिक शरीर के साथ उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास 7, कौटिल्य मार्ग से सुबह 8.30 बजे शुरू होगी।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यदि मौसम सही रहा तो विमानों के परेड के जरिए राष्ट्रीय नायक को अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

अर्जन सिंह वायुसेना के पहले और एकमात्र फाइव स्टार रैंक के अधिकारी थे। 1965 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। पीएम ने शनिवार को 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध को याद करते हुए कहा, 'भारत उनके अद्वितीय नेतृत्व क्षमता को हमेशा याद करेगा।'

अर्जन सिंह (98) ने पाकिस्तान के खिलाफ 1965 में हुए युद्ध में हवाई अभियान का नेतृत्व किया था। अर्जन सिंह की सेवाओं के सम्मान में, भारतीय वायु सेना ने उन्हें जनवरी 2002 में वायु सेना के मार्शल रैंक से सम्मानित किया था।

उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद आर्मी रिसर्च व रेफरल अस्पताल के इंटेन्सिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था, शनिवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

और पढ़ें: मार्शल ऑफ IAF अर्जन सिंह: एक ऐसा फाइटर पायलट जिसने सिर्फ 1 घंटे में छुड़ा दिए पाकिस्तान के छक्के

HIGHLIGHTS

  • सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी अंतिम संस्कार
  • 1965 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था
  • भारतीय वायु सेना ने उन्हें जनवरी 2002 में वायु सेना के मार्शल रैंक से सम्मानित किया था

Source : News Nation Bureau

air marshal arjan singh Indian Air Force delhi Air Marshal Arjan Singh PM modi arjan singh state funeral indian-army
Advertisment