जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 128 जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 128 जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

जवाहर लाल नेहरू (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 128 जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया,' पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि।'

Advertisment

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी शांतिवन में नेहरू की समाधि पर श्रद्धांजलि दी।

नेहरू देश की आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त, 1947 में देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर को हुआ था और मृत्यु 27 मई 1964 में हुई थी। नेहरू के जन्मदिन को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नेहरू 1919 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़े थे और बाद में महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ गए थे। नेहरू सितंबर, 1923 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने थे।

नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे।

इसे भी पढ़ें: Children's Day 2017: जानिए बाल दिवस मनाने की पूरी कहानी

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी ने जवाहर लाल नेहरू की 128 जयंती पर श्रद्धांजलि दी
  • जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे

Source : News Nation Bureau

Prime Minister
      
Advertisment