/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/26/50-Avalanche.jpg)
जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के कारण बर्फ से दब कर 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य अभी भी लापता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों की मौत पर गहरा शोक जताया है।
ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमें जवानों की मौत से गहरा दुख हुआ है।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कश्मीर में हिमस्खलन के कारण हमारे वीर जवानों की मौत को लेकर गहरा दुख हुआ है। राहत और बचाव कार्य के लिए हमने अधिकारियों को आदेश दिए हैं।' प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी जवानों की मौत को लेकर शोक जाहिर किया। रक्षा मंत्री ने कहा, 'पिछले दो दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन के दौरान मारे गए जवानों के परिवारवालों को मेरी तरफ से सांत्वना।'
और पढ़ें: महबूबा मुफ्ती ने कहा, भारत-पाक वार्ता के लिये जम्मू-कश्मीर में शांति ज़रूरी
कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन की वजह से 10 सैनिकों की मौत हो चुकी है। सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'एक जूनियर कमीशंड अधिकारियों के साथ सात जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है।'
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से कल शाम तीन सैनिकों की मौत हो गई। इसके बाद सेना का एक पेट्रोलिंग दस्ता हिमस्खलन में फंस गया। अभी तक सात सैनिकों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: दो जगहों पर हिमस्खलन में 10 जवानों की मौत, सात सैनिक बचाए गए
HIGHLIGHTS
- जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन में मारे गए जवानों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया
- कल शाम से हो रहे हिमस्खलन में अब तक भारतीय सेना के 10 जवानों की मौत हो चुकी है
Source : News State Buraeu