पीएम मोदी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनीं सीतारमण, गोयल चलाएंगे रेल

कैबिनेट फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नए बने कैबिनेट मंत्रियों और 9 राज्य मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनाई गई है।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
पीएम मोदी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनीं सीतारमण, गोयल चलाएंगे रेल

इंदिरा गांधी के बाद देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनीं सीतारमण, गोयल चलाएंगे रेल (फाइल फोटो)

कैबिनेट फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नए बने कैबिनेट मंत्रियों और 9 राज्य मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है।

Advertisment

देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनीं सीतारमण

इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनाई गई है। मनोहर पर्रिकर के इस्तीफे के बाद से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास थी।

जेटली देश के वित्त मंत्री बने रहेंगे।

कैबिनेट फेरबदल में निर्मला सीतारमण, धमेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी और पीयूष गोयल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।

नक़वी, सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान बने कैबिनेट मिनिस्टर

पीयूष गोयल को मिली रेल मंत्रायय की जिम्मेदारी

लगातार हो रही रेल दुर्घटना के बाद इस्तीफे की पेशकश कर चुके पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु का विभाग बदल दिया गया है। प्रभु को अब कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी दी गई है।

पहले यह विभाग निर्मला सीतारमण के पास था। ऊर्जा मंत्री रहे पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है।

प्रधान को मिला पेट्रोलियम मंत्रालय का प्रभार

वहीं धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें स्किल डिवेलपमेंट एंड आन्त्रप्रेन्योर्स का प्रभार दिया गया है, जो पहले राजीव प्रताप रुडी के पास था।
रूडी ने कैबिनेट फेरबदल के पहले इस्तीफा दे दिया था।

मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह विभाग पहले भी उनके पास था।

स्मृति ईरानी

ईरानी के पास कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। वेंकेया नायडू के उप-राष्ट्रपति बनने के बाद खाली हुए सूचना और प्रसारण मंत्रायल की जिम्मेदारी ईरानी को दी गई थी, और फेरबदल के बाद भी उनके विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उमा भारती

कैबिनेट फेरबदल के बाद उमा भारती से जल संसाधन मंत्रालय विभाग की जिम्मेदारी ले ली गई है। उमा भारती को ड्रिकिंग वाटर और सैनिटेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन गडकरी

जल संसाधन विभाग की अब जिम्मेदारी नितिन गडकरी को दे दी गई है। गडकरी के पास पहले से सड़क परिवहन और राजमार्ग के साथ शिपिंग मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी है।

कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

HIGHLIGHTS

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नए बने कैबिनेट मंत्रियों और 9 राज्य मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है
  • इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनाई गई है
  • वहीं पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है

Source : News Nation Bureau

nirmala-sitharaman Arun Jaitly Piyush Goyal Ralway Minister Portfolios to Ministers PM modi
      
Advertisment