आसमान में विमान, कॉकपिट में भिड़े पायलट पति-पत्नी

जब जेट एयरवेज की फ्लाइट 9डब्ल्यू 119 लंदन से उड़ान भरने के बाद मुंबई आ रही थी। जब विमान आसमान में था, तभी पायलट-सह पायलट के बीच लड़ाई हुई।

जब जेट एयरवेज की फ्लाइट 9डब्ल्यू 119 लंदन से उड़ान भरने के बाद मुंबई आ रही थी। जब विमान आसमान में था, तभी पायलट-सह पायलट के बीच लड़ाई हुई।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
आसमान में विमान, कॉकपिट में भिड़े पायलट पति-पत्नी

आसमान में विमान, कॉकपिट में भिड़े पायलट पति-पत्नी

नये साल पर देश-दुनिया में काफी कुछ नया देखने को मिला। दिल्ली में जहां जश्न-ए-जाम दिखा, वहीं नये साल को अपने-अपने तरीके से मनाते लोग नजर आए। लेकिन उस दिन आसमान में कुछ ऐसा घटित हुआ, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है।

Advertisment

जी हां, नये ​साल पर लंदन से मुबंई आ रहे जेट एयरवेज विमान के पायलट आसमान में भिड़ गए। खबरों की माने तो आरोप है कि दोनों पायलटों के बीच थप्पड़बाजी भी हुई। रुकिये अभी इस घटना की दिलचस्प बात तो हमने आपको बताई ही नहीं।

दरअसल, यह पायलट और सह-पायलट आपस में पति-पत्नी हैं। यानी पति-पत्नी के बीच उस समय कॉकपिट में झगड़ा हुआ, जब विमान हवा में था और उसमें तीन सौ से ज्यादा लोग सवार थे। चौंक गए ना आप ये खबर सुनकर, लेकिन यह सौ फीसदी सच है।

यह घटना उस समय हुई, जब जेट एयरवेज की फ्लाइट 9डब्ल्यू 119 लंदन से उड़ान भरने के बाद मुंबई आ रही थी। जब विमान आसमान में था, तभी पायलट-सह पायलट के बीच लड़ाई हुई।

और  पढ़ें: हिंदी को अधिकारिक भाषा बनाने के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा

हाथापाई के बाद पत्नी पायलट कॉकपिट से बाहर आ गई। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि, वरिष्ठ सदस्यों के समझाने के बाद चालक दल के महिला पायलट कॉकपिट में वापस गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह घटना एक जनवरी की है। जब विमान मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा, तो इस घटना की जानकारी जेट अधिकारियों की दी गई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी को फौरन काम करने से बाहर कर दिया गया है। विमान में चालक दल सहित कुल 324 लोग सवार थे।

और  पढ़ें: सलमान-आमिर को पछाड़ इस मामले में आगे हैं शाहरुख खान

HIGHLIGHTS

  • यह घटना उस समय हुई, जब जेट एयरवेज की फ्लाइट 9डब्ल्यू 119 लंदन से उड़ान भरने के बाद मुंबई आ रही थी
  • पति-पत्नी के बीच उस समय कॉकपिट में झगड़ा हुआ, जब विमान हवा में था और उसमें तीन सौ से ज्यादा लोग सवार थे

Source : News Nation Bureau

Flight 9W 119 Major Mid Air couple pilots
      
Advertisment