मलेशिया में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई

मलेशिया में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई

मलेशिया में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई

author-image
IANS
New Update
Photo for

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

मलेशिया में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। ये जानकारी अधिकारियों ने साझा की है।

Advertisment

पुलिस महानिरीक्षक एक्रिल सानी अब्दुल्ला सानी ने गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि कम से कम 10 अन्य लोगों के लापता होने की सूचना मिली है।

सिन्हुआ न्यूज ने सानी के हवाले से बताया कि 7 राज्यों के 396 राहत केंद्रों (पीपीएस) में 18,080 परिवारों के कुल 68,341 बाढ़ पीड़ितों की संख्या को दर्ज किया गया, जिसमें पहांग सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि 4 राज्यों में आई बाढ़ के कारण 137 सड़कें अभी बंद हैं और नदियों के पास के 23 स्थानों को खतरे और चेतावनी के स्तर पर रखा गया है।

देश के मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी दी है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment