/newsnation/media/post_attachments/images/2018/01/15/12-bhagwat.jpg)
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागव ने रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अफगानिस्तान से लेकर श्रीलंका तक के लोगों को एक ही डीएन बताया है। भागवत ने कहा यही खासियत वहां के लोगों को भारत से जोड़े रखती है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'अफगानिस्तान से बर्मा तक और तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक जितने लोग रहते हैं सबका डीएनए एक है। यह डीएनए बताता है कि हमारे और उनके पूर्वज एक समान है और यही बात हमें जोड़ती है। हम समान पूर्वजों के वंशज हैं।'
Afghanistan se Burma tak aur Tibet se Sri Lanka tak, jitne jansamuh rehte hain, utne jansamuh ka DNA yeh bata raha hai ki unke purvaj samaan hain. Yeh humko jodne waali baat hai. Hum samaan purvajon ke vansaj hain: RSS chief Mohan Bhagwat in Raipur #Chhattisgarhpic.twitter.com/MdRkCzhyk8
— ANI (@ANI) 15 January 2018
गौरतलब है कि इससे पहले भी बीते साल दिसंबर में भागवत ने कहा था कि भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू है जिसपर काफी विवाद भी हुआ था।
और पढ़ें: भारत का करारा जवाब, पाक के चार सैनिक मारे - उरी में जैश के 6 आतंकी ढेर
त्रिपुरा के एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा था, भारत का उद्देश्य दुनिया को सनमार्ग पर लाना है लेकिन भारत ने अपना काम नहीं किया तो जिम्मेदार कौन होगा क्योंकि सारी दुनिया हिंदू समाज से पूछेगी।
और पढ़ें: स्वर्ग में बनी भारत-इजरायल की दोस्ती, UN में वोटिंग से नहीं पड़ेगा फर्क: इजरायली पीएम
Source : News Nation Bureau