बिहार विप चुनाव में लोजपा (रा) किसी भी पार्टी से नहीं करेगी गठबंधन, अकेले लडेगी चुनाव
बिहार विप चुनाव में लोजपा (रा) किसी भी पार्टी से नहीं करेगी गठबंधन, अकेले लडेगी चुनाव
पटना:
बिहार में स्थानीय निकाय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित होने वाले विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भले ही दोनों गठबंधन में सीटों को लेकर बात नहीं बनी हो, लेकिन लोजपा (रामविलास) ने इस चुनाव में कुछ सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला लिया है।बिहार संसदीय बोर्ड और प्रदेश इकाई के सुझावों के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) केंद्रीय नेतृत्व ने यह फैसला लिया है। संभावित प्रत्याशियों की सूची बहुत जल्द ही जारी की जाएगी।
लोजपा (रामविलास) के पटना स्थित कार्यालय में बुधवार को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यकारिणी एवं बिहार संसदीय बोर्ड की संयुक्त बैठक हुई, जिसमे यह निर्णय लिया गया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से बिहार विधान परिषद स्थानीय निकाय क्षेत्र का चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया गया।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीटों को लेकर अब तक सहमति नहीं बनी है।
राजग में जहां जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा से 50-50 के फार्मूले पर सीट बंटवारे की मांग की थी। इधर राजग में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बुधवार को 2 सीटों की मांग रख दी है।
इधर, महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस आमने सामने नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि राजद ने 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नाम भी तय कर लिए हैं। इधर, कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 7 से 8 सीट की मांग कर रही है। इस बीच दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी भी खूब हो रही है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए