आसरा होमः फिर विवादों में मनीषा दयाल का शेल्टर होम, 2 लड़कियां फरार

बताया जा रहा है कि यहां से दो लड़कियां गुरुवार की शाम को तीसरे तल के किचन से फरार हो गई। मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
आसरा होमः फिर विवादों में मनीषा दयाल का शेल्टर होम, 2 लड़कियां फरार

आसरा होम (फोटो- वीडियो ग्रैप)

बिहार की राजधानी पटना स्थित आसरा होम एक बार फिर चर्चा में है। शहर के राजीव नगर स्थित आसरा शेल्टर होम से दो लड़कियां अचानक फरार हो गईं हैं। इससे पहले इसी शेल्टर होम में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। मौत का खुलासा होने के बाद शेल्टर होम सवालों के घेरे में है। मनीषा दयाल इस होम की डायरेक्टर है जो फिलहला पुलिस हिरासत में है। इस शेल्टर होम में 70 लड़कियां रहती हैं।

Advertisment

बताया जा रहा है कि यहां से दो लड़कियां गुरुवार की शाम को तीसरे तल के किचन से फरार हो गई। सूत्रों ने बताया कि दोनों लड़कियां तीसरी मंजिल से कूदकर भाग गई। मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी।

घटना की जानकारी जैसे ही मिली मौके पर समाज कल्याण विभाग के पादधिकारी दिलीप कुमार कामत पहुंचे। जांच के बाद लड़कियां के भागने की जनाकारी देते हुए इस घटना को बड़ी लापरवाही बताई।

इसे भी पढ़ेंः तिरंगे के अपमान का विवादास्पद फोटो फेसबुक पर किया पोस्ट, युवक गिरफ्तार

मामला सामने आने के बाद होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है। घटना को लेकर जानकारी पटना के जिलाधीकारी और एसएसपी को भी दे दी गई है।

Source : News Nation Bureau

shelter home Patna
      
Advertisment