डोकलाम विवाद के बाद चीनी सीमा का जायजा लेगी संसदीय समिति, राहुल गांधी भी होंगे साथ

सिक्किम के डोकलाम में बीते साल सीमा पर भारत और चीनी सेना के बीच उपजे तनाव के बाद अब वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए संसदीय समिति सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा का दौरा करेगी।

सिक्किम के डोकलाम में बीते साल सीमा पर भारत और चीनी सेना के बीच उपजे तनाव के बाद अब वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए संसदीय समिति सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा का दौरा करेगी।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
डोकलाम विवाद के बाद चीनी सीमा का जायजा लेगी संसदीय समिति, राहुल गांधी भी होंगे साथ

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो - ट्विटर)

सिक्किम के डोकलाम में बीते साल सीमा पर भारत और चीनी सेना के बीच उपजे तनाव के बाद अब वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए संसदीय समिति सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा का दौरा करेगी। खास बात यह है कि इस संसदीय समिति में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं।

Advertisment

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में विदेश मामले की संसदीय समिति अगले महीने हेलिकॉप्टर से इन दोनों राज्यों के सीमाई इलाकों का दौरा करेगी।

इस दौरे का मुख्य मकसद डोकलाम संकट के बाद सीमाई राज्यों के वर्तमान स्थिति का जायजा लेना है।

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले डोकलाम और पीएम मोदी के चीन दौरे को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला था।

और पढ़ें: शिवसेना का PM पर हमला, नेहरू पर कसते हैं तंज और अपनाते हैं वही रास्ता

राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी चीन गए थे लेकिन वहां उन्होंने डोकलाम विवाद को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कोई चर्चा तक नहीं की।

बीते साल अगस्त महीने में डोकलाम सीमा पर भारत और चीन की सेना आमने-सामने आ गई थी जिसको लेकर दोनों देशों के संबंधों में तनाव काफी बढ़ गया था।

डोकलाम में यह तनाव उस वक्त बढ़ा था जब भारतीय सेना ने ट्राई जंक्शन में चीनी सैनिकों को सड़क निर्माण करने से रोक दिया था। इसकी वजह यह थी कि उस जगह को लेकर चीन और भूटान के बीच पहले से विवाद था।

गौरतलब है कि भारत भूटान के सामरिक हितों की रक्षा करता है इसलिए सेना ने चीन के निर्माण कार्य का विरोध किया था। विदेश मंत्रालय के अधिकारी 31 सदस्यीय संसदीय समिति को पहले ही बचा चुके हैं कि इस मसले पर भूटान पूरी तरह भारत के साथ है।

और पढ़ें: अंतरिक्ष से भारत पर नजर रखने के लिए 5 अरब डॉलर फूंकेगा पाकिस्तान

Source : News Nation Bureau

rahul gandhi Shashi Tharoor Parliamentary Committee
Advertisment