/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/10/11-parliament.jpg)
बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन भी सरकार और विपक्ष के बीच तकरार देखने को मिल रहा है। एक तरफ सरकार जहां सदन चलाने की कोशिश में जुटे हुए हैं वहीं विपक्षी दल कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश में लगे हुए हैं।
राज्यसभा के सांसद सीताराम येचुरी ने एबीवीपी और रामजस विवाद को लेकर सदन में नोटिस दिया था। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए लोकसभा कई बार स्थगित करनी पड़ी।
माना जा रहा है कि विपक्षी दल लखनऊ में हुए एनकाउंटर का मुद्दा आज भी संसद में उठा सकती है। संसद में पार्टी की रणनीति को लेकर कांग्रेस बैठक भी करेगी कि किस तरह और किस मुद्दे पर सरकार को घेरा जाए।
Live Updates
राज्यसभा के उप सभापति ने कहा कि सैफुल्लाह के पिता पर पूरे सदन को गर्व है
राज्य सभा में सैफुल्लाह एनकाउंटर के मामले पर बयान दे रहे हैं गृह मंत्री राजनाथ सिंह
जयललिता की मौत की CBI जांच की मांग पर लोकसभा में नारेबाजी
हंगामे के कारण लोकसभा 11.20 बजे तक के लिए स्थगित।
Sitaram Yechury gives suspension of business notice in Rajya Sabha over ABVP & #RamjasRowpic.twitter.com/P7jxumShmv
— ANI (@ANI_news) March 10, 2017
ऐसा माना जा रहा है कि संसद में आज भी अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर हमले का मुद्दा उठाया जा सकता है। विपक्ष सरकार को नोटबंदी के मुद्दे पर भी घेरने की कोशिश करेगा।
इसे भी पढ़ेंः अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ़ हिंसा पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह संसद में जल्द रखेंगे केंद्र सरकार का पक्ष
सरकार इस रणनीति पर काम कर रही है कि जल्द से जल्द कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन से पास करवाया जाए। जिसमें जीएसटी विधेयक महत्वपूर्ण है।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us