/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/29/11-bhagwant.jpg)
भगवंत मान (फाइल फोटो)
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ सकती है। संसद में वीडियोग्राफी करने के मामले में लोकसभा की कमेटी ने मान को दोषी पाया है। किरीट सोमैया के नेतृत्व वाली कमेटी बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। सूत्रों के अनुसार, आप सांसद को सांकेतिक सजा देने की सिफारिश होगी। इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष को अंतिम फैसला लेना है।
संगरूर से सांसद भगवंत मान ने संसद के अधिवेशन के दौरान फेसबुक लाइव पर संसद का वीडियो शेयर किया था। इस मामले की जांच के लिए लोकसभा ने एक कमेटी का गठन किया था।
कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है जिसमें यह माना गया है कि मान द्वारा शेयर किए गए वीडियो से संसद की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां उजागर होती हैं।
Parliament security breach video: Bhagwant Mann found guilty by the Lok Sabha Committee. Committee to submit report to LS Speaker tomorrow.
— ANI (@ANI_news) November 29, 2016
भगवंत मान ने पहले कहा था कि उन्होंने एक एजुकेशनल विडियो बनाया था। लेकिन सभी पार्टी के सासंदों ने इसे संसद की सुरक्षा में सेंध बताकर भगवंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
आप सांसद ने प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। मान का कहना था कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी जांच एजेंसी को पठानकोट के हमले के लिये एयर फोर्स स्टेशन के अंदर जाने की अनुमति देकर देश की सुरक्षा को खतरे में डाला था।
HIGHLIGHTS
- संसद में वीडियोग्राफी करने के मामले में आप सांसद भगवंत मान दोषी
- सांकेतिक सजा दे सकती हैं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
- लोकसभा कमेटी के सदस्यों ने वीडियोग्राफी को सुरक्षा में सेंध बताया था