सपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन पर फेंका कागज, कार्यवाही स्थगित
समाजवादी पार्टी (एसपी) के सासंद अक्षय यादव ने कागज को फाड़ा और लोगसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की तरफ इसे फेंक दिया। एसपी सांसद के इस हरकत पर सुमित्रा महाजन ने कहा, 'ये कतई उचित नहीं था।'
नई दिल्ली:
नोटबंदी को लेकर संसद में विपक्ष सांसदों का गतिरोध लगातार जारी है। अपनी नाराजगी जताते हुए समाजवादी पार्टी (एसपी) के सासंद अक्षय यादव ने कागज को फाड़ा और लोगसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की तरफ इसे फेंक दिया। एसपी सांसद के इस हरकत पर सुमित्रा महाजन ने कहा, 'ये कतई उचित नहीं था।'
लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी दलों के सदस्य सदन की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आसन के पास जमा हो गए और नोटबंदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
नारेबाजी के दौरान एसपी सांसद अक्षय यादव ने कागज के टुकड़े सुमित्रा महाजन के तरफ फेंके। अक्षय के इस हरकत से नाराज लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
अक्षय यादव सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे हैं। वह यूपी की फिरोजाबाद सीट से सपा के सांसद हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय