विधानसभा चुनाव 2017: पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में महिलाअों के लिए बनाया गया 'पिंक बूथ'

विधानसभा चुनाव में महिलाएं ज्यादा से ज्यादा वोटिंग में भाग लें इसके लिए चुनाव आयोग इस बार महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाए हैं।

विधानसभा चुनाव में महिलाएं ज्यादा से ज्यादा वोटिंग में भाग लें इसके लिए चुनाव आयोग इस बार महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाए हैं।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
विधानसभा चुनाव 2017: पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में महिलाअों के लिए बनाया गया 'पिंक बूथ'

4 फरवरी को पंजाब और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने और वोटिंग के प्रति महिलाओं को आकर्षित करने के लिए चुनाव आयोग ने पिंक बूथ बनवाए हैं।

Advertisment

चुनाव आयोग ने ऐसा इसलिए किया है ताकि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा की संख्या में वोट देने के लिए उत्साहित हों। इन पिंक बूथों पर पोलिंग स्टाफ से लेकर सुरक्षाकर्मी तक सभी महिला ही होंगी।

पिंक बूथों को पैलेस की तरह सजाया गया है जहां महिलाओं की जरूरत के हिसाब से हर सुविधा का ख्याल रखा गया है। 

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: पंजाब की 117 और गोवा की 40 सीटों के लिए शनिवार को होगा मतदान, जानें कितने उम्मीदवार हैं मैदान में

इस पिंक पोलिंग बूथ पर पिंक झंडे, पिंक गुब्बारे, रंगोली और अन्य प्रकार की सजावट की गई है। रेड कारपेट बिछाए जा गए है। वोटिंग के लिए आनेवाली महिलाओं के स्वागत के लिए विशेष तैयारी भी कई गई है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा में वित्त मंत्री जेटली का बयान, नोटबंदी के बाद 1100 जगहों पर पड़े छापे,5400 करोड़ रु कालेधन का खुलासा

Source : News Nation Bureau

punjab Goa
      
Advertisment