कश्मीर में पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर सरकार ने लगाया बैन, बौखलाया पाक मीडिया
जम्मू-कश्मीर में बिना इजाजत के चल रहे केबल नेटवर्क पर शिकंजा कसने के बाद पाकिस्तानी मीडिया बौखला गया है।
highlights
- घाटी में बिना इजाजत के चल रहे केबल नेटवर्क पर शिकंजा कसने के बाद पाकिस्तानी मीडिया बौखलाया
- पाकिस्तान के समाचारपत्र 'डॉन' ने टीवी चैनलों पर सरकार की सख्ती के बाद किया बखान
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर में बिना इजाजत के चल रहे केबल नेटवर्क पर शिकंजा कसने के बाद पाकिस्तानी मीडिया बौखला गया है। पाकिस्तान के प्रमुख समाचारपत्र और न्यूज वेबसाइट 'डॉन' ने टीवी चैनलों पर सरकार की सख्ती के बाद ऐतराज जताते हुए इन बैन चैनलों का बखान शुरू कर दिया।
कुछ ही दिन पहले घाटी में प्रतिबंधित चैनल दिखाए जाने को लेकर खबर सामने आई थी। कहा गया था कि धड़ल्ले से चल रहे ऐसे चैनलों के कारण वहां के युवा गुमराह हो रहे हैं। जिसके बाद सरकार ने ऐसा कदम उठाया था।
जम्मू कश्मीर में राज्य के गृह मंत्रालय ने प्रतिबंधित चैनलों पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने 34 चैनलों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया है।
इन चैनलों में हम टीवी, जियो न्यूज, मदानी, सहर, कर्बला, अहलीबात, फलक, जियो न्यूज, अल कुरान, सामना न्यूज, जियो तेज, एक्सप्रेस न्यूज, ए टीवी, अब तक न्यूज, 92 न्यूज, सऊदी सुन्नाह, सऊदी कुरान, अल अरेबिया, पैगाम, हिदायत, नूर और जाकिर नाइक का पीस टीवी शामिल हैं।
राज्य गृह मंत्रालय ने कश्मीर में उन 22 सोशल मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया है जो देशविरोधी और समाजविरोधी और भड़काऊ संदेशों को फैलाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः मुफ्ती की अपील, कश्मीर के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले टीवी शो नहीं करे नैशनल मीडिया
घाटी में मोबाइल और इंटरनेट पर भी कुछ दिनों के लिए रोक लगाई गई थी। जिन 22 सोशल नेटवर्किंग साइटों पर एक महीने का प्रतिबंध लगाया गया था उनमें फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप, वीचैट, क्यूजोन, गूगल प्लस, स्काइप, स्नैपचैट, यूट्यूब शामिल थीं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?