/newsnation/media/post_attachments/images/2016/10/24/20-bsfsushil7.jpg)
पाकिस्तान की ओर से किये जा रहे फायरिंग में जम्मू-कश्मीर के कानाचक सेक्टर में एक आठ साल की लड़की की मृत्यु हो गई। इस फायरिंग में अन्य चार लोगों के घायल होने की खबर भी है।
एक अन्य घटना में जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने दो बार सीजफायर का उल्लंघन किया। इस गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया है और दो महिलाओं के ज़ख्मी होने की खबर है। बीएसएफ इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से ये अब तक की सबसे बड़ी फायरिंग है। जिसमें पाकिस्तान लगातार मोर्टार शेलिंग कर रहा है।
इस फायरिंग में बीएसएफ के एक जवान सुशील कुमार अब्दुल्लिया इलाके में शहीद हो गए। इसके अलावा एक जवान घायल के घायल होने की खबर भी है।
Abdulian (RS Pura, J&K): Ceasefire violation by Pak last night, locals took shelter as heavy shelling continued into the night pic.twitter.com/5FCaAv3Hxc
— ANI (@ANI_news) October 24, 2016
इलाके के आस-पास के गांवों में नुकसान हुआ है, और मवेशियों के मारे जाने की भी खबर है।