/newsnation/media/post_attachments/images/2018/03/18/65-74-BSF_5.jpg)
फाइल फोटो
पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू कशमीर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस गोलीबारी में पांच नागरिकों की मौत हो गई है। घटना सुबह करीब 7.45 बजे की है। इस घटना में मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
गोलीबारी में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पाकिस्तान के तरफ से जारी गोलीबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
राज्य के डीजीपी एसपी वैद ने बताया, 'पाकिस्तान ने सीमा पार से पुंछ सेक्टर के बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी की, इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।'
#WATCH: Pakistan violates ceasefire in Balakote sector. #JammuAndKashmir (earlier visuals) pic.twitter.com/02lvon6MkM
— ANI (@ANI) March 18, 2018
गोलीबारी में कई घर तबाह हो गए हैं। गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau