/newsnation/media/post_attachments/images/2017/06/29/68-Army.jpg)
पाकिस्तान ने पुंछ में LoC पर तोड़ा सीजफायर (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की गोलीबारी में दो भारतीय जवान जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तान ने देर रात करीब 1:30 बजे बगैर किसी उकसावे की फायरिंग की जिसका भारतीय जवानों ने मुहंतोड़ जवाब दिया। पाक रेंजर्स ने छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों व मोटार्र से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, 'पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास अकारण गोलीबारी शुरू कर दी।' सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सेना के जवानों ने छोटे व स्वचालित हथियारों व मोर्टार के इस्तेमाल किए। भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से इसकी प्रतिक्रिया दी।
पाकिस्तान ने सोमवार और बुधवार को भी गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को नियंत्रण रेखा पर भिंबर गली सेक्टर के नजदीक बिना उकसावे के गोलीबारी की। वहीं बुधवार को पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी की थी।
Pakistan violated ceasefire along LoC in Poonch sector from 0130 hours; Indian Army retaliating, two soldiers sustained minor injuries pic.twitter.com/H1z0jOJasJ
— ANI (@ANI_news) June 29, 2017
और पढ़ें: अमेरिका बोल रहा पाकिस्तान की भाषा, उसे कश्मीर के लोगों की चिंता नहीं
Source : News Nation Bureau