अमेरिका की कोको गॉफ बनीं महिला फ्रेंच ओपन चैंपियन, फाइनल में सबालेंका को हराया
विहिप प्रवक्ता ने चिनाब रेलवे ब्रिज की तारीफ की, कहा - 'जल्द ही पीओके का भारत में विलय होगा'
Bengaluru Stampede: 21 साल के भौमिक की कब्र पर फूट-फूट कर रोए पिता, जाने से किया मना, Video हुआ वायरल
सिद्धू मूसेवाला पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, पिता बलकौर सिंह ने महाराष्ट्र पुलिस को लिखा पत्र
आयुष्मान योजना से करीब 500 अस्पतालों को और जोड़ने का लक्ष्य : बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के सीईओ
MP: 15 मिनट में दो इंडस्ट्री आग में तबाह, सिलेंडर के धमाकों से दहला शहर, भीषण आग
मेघालय में इंदौर के कपल के साथ हुई दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग, सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री से किया अनुरोध
दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट : खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्द समाप्त, इंग्लैंड लायंस भारत 'ए' से 156 रन से पीछे
महाराष्ट्र में कोविड मामलों में फिर इजाफा, 86 नए संक्रमित मरीज मिले

शिया नेता रिज़वी बोले- अयोध्या विवाद सुलझाने में अड़ंगा लगा रहा पाक, कराना चाहता है खूनखराबा

शिया उत्तर प्रदेश में सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सईद वसीम रिजवी ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान अयोध्या विवाद को सुलझाने में अड़ंगा लगा रहा है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
शिया नेता रिज़वी बोले- अयोध्या विवाद सुलझाने में अड़ंगा लगा रहा पाक, कराना चाहता है खूनखराबा

शिया उत्तर प्रदेश में सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सईद वसीम रिजवी ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान अयोध्या विवाद को सुलझाने में अड़ंगा लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि आयोध्या विवाद का समाधान हो और जो लोग इसमें रोड़ा अटका रहे हैं वो पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहे हैं।

Advertisment

सईद वसीम रिजवी ने कहा 'इस (अयोध्या) विवाद का समाधान इसलिय नहीं हो पा रहा है क्योंकि इसमे पाकिस्तान का बड़ा हाथ है। जो लोग इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उनका पाकिस्तान से सीधा संबंध है और वो देश को अस्थिर करने के लिए खूनखराबा चाहते हैं।'

पिछले महीने शिया सेंट्रल बोंर्ड ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था विवादित क्षेत्र से थोड़ी दूर पर मुस्लिम बहुल इलाके में मस्जिद बनाया जाना चाहिये। विवादित ज़मीन पर मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिये।

रिज़वी इस समय विवादित स्थल पर हिन्दुओं को राम मंदिर बनाने की अनुमति देने के शिया वक्फ बोर्ड के प्रस्ताव पर समर्थन जुटाने के लिये अभियान चला रहे हैं।

और पढ़ें: शिया वक्फ बोर्ड ने SC में दिया हलफनामा, कहा-अयोध्या में विवादित भूमि पर बने राम मंदिर

उन्होंने आरोप लगाया कि गलत इरादे के तहत सुन्नी वक्फ बोर्ड और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी को पाकिस्तान पैसे दे रहा है।

उन्होंने कहा 'हम सुप्रीम कोर्ट से समाधान नहीं चाहते है। हम देश के मुसलमानों के बीच एक सहमति बनाना चाहते हैं और हम सहमति बनाने के लिये देश भर में जा रहे हैं ताकि इस समस्या का समाधान दोनों समुदायों के बीच बातचीत के जरिये निकाला जा सके।'

उन्होंने कहा, 'भारत के मुसलमान सच्चे अर्थों में देशभक्त हैं, क्योंकि उन्होंने भारत में रहने का फैसला किया जब देश का बंटवारा हुआ। हालांकि पाकिस्तान ने यहां के मुसलमानों के लिये दरवाज़े खोल रखे थे। हम चाहते हैं कि दोनों समुदायों के बीच भाईचारा बना रहे।'

और पढ़ें: म्यांमार में पीएम मोदी बोले नोटबंदी सही फैसला, सख्त फैसले लेते रहेंगे

Source : News Nation Bureau

Shia Ayodhya Dispute pakistan
      
Advertisment