पाकिस्तान ने अपने समुद्री सीमा से 60 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 60 भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार किया है। इन सभी मछुआरों पर आरोप है कि वे पाकिस्तानी जलसीमा में घुस गए थे।

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 60 भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार किया है। इन सभी मछुआरों पर आरोप है कि वे पाकिस्तानी जलसीमा में घुस गए थे।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
पाकिस्तान ने अपने समुद्री सीमा से 60 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

सांकेतिक चित्र

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 60 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आरोप है कि वे पाकिस्तानी जलसीमा में घुस गए थे। गिरफ्तार भारतीय मछुआरे की नौकाएं भी जब्त कर ली गई है।

Advertisment

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गुरुवार को ही इन मछुआरों को गिरफ्तार किया था लेकिन उनकी गिरफ्तारी की बात सार्वजनिक नहीं कर रहे थे। सभी मछुआरों को शनिवार के दिन न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

पीएमएसए के एक प्रवक्ता ने बताया कि मछुआरों को तब गिरफ्तार किया गया जब वे पाकिस्तानी जलसीमा में मछली पकड़ने के लिए घुस गए थे। अधिकारियों की तरफ से चेतावनी के बावजूद भी वे सीमा से बाहर नहीं निकले तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले पीएमएसए ने गुरुवार को गुजरात तट के पास से 36 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। साथ ही 6 नौकाएं भी जब्त कर ली थी। इस बात की जानकारी पोरबंदर स्थित नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) ने दी थी।

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने छोड़े 220 भारतीय मछुआरे

एनएफएफ के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि पीएमएसए ने इन मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास से गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने 36 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 6 नौकाएं जब्त

इससे पहले, इसी महीने पाकिस्तान ने करीब 219 मछुआरों को रिहा किया था।

HIGHLIGHTS

  • पाकिस्तान ने 60 भारतीय मछुआरे को किया गिरफ्तार
  • शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने सभी को किया जाएगा पेश

Source : News Nation Bureau

pakistan fishermen
      
Advertisment